लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: राहुल ने PM मोदी पर साधा निशाना, 'सूट, बूट, झूठ और लूट' की बताई सरकार

By भाषा | Updated: October 30, 2018 22:49 IST

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश के दौरे पर 28 नवंबर को आए राहुल ने महू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पहले नारा था कि अच्छे दिन आएंगे।

Open in App

 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार अब ‘सूट, बूट, झूठ और लूट’ की सरकार बन गई है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश के दौरे पर 28 नवंबर को आए राहुल ने महू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पहले नारा था कि अच्छे दिन आएंगे। मोदी जी कहते थे- ‘अच्छे दिन’, तो जनता कहती थी- ‘आएंगे’।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद सूट बूट की सरकार आई। थोड़े दिन बाद 'सूट, बूट और झूठ की सरकार' आई।’’  राहुल ने आगे कहा, ‘‘और अब ‘सूट, बूट, झूठ और लूट की सरकार है।'’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘पहले नारा था कि 'अच्छे दिन आएंगे', अब नारा हो गया है 'चौकीदार चोर है', यह कैसे हुआ ? हम चार साल में ‘अच्छे दिन आएंगे’ से ’चौकीदार चोर है’ पर कैसे पहुंच गए? यह किसका जादू है ? यह नरेंद्र मोदी जी का जादू है।’’ 

राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी ने दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वायदा किया था, हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रूपये डालने की बात की थी और किसानों को उनकी उपज का सही दाम देने की बात कही थी। लेकिन, इन वादों को पूरा नहीं किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके विपरीत प्रधानमंत्री मोदी ने देश के कुछ बड़े उद्योगपति ललित मोदी, विजय माल्या, मेहुल चौकसी और अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाया।

राफेल लड़ाकू विमान सौदे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें भी बड़ा घोटाला हुआ है। मोदी ने सरकारी कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से कांट्रैक्ट छीनकर अनिल अंबानी की 10 दिन पुरानी कंपनी को दे दिया, जिसे विमान बनाने का कोई अनुभव नहीं है।

राहुल ने व्यंग्य करते हुए कहा, ‘‘अनिल अंबानी ने शायद कागज के हवाई जहाज बनाये होंगे।’’  

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावराहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण