लाइव न्यूज़ :

MP में नेता प्रतिपक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के लिए तेज हुआ मंथन, इन नामों की हो रही चर्चा

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 14, 2018 05:16 IST

प्रदेश में सरकार बदलाव के साथ ही कांग्रेस में विधानसभा अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फिलहाल इसमें वरिष्ठ विधायकों के.पी. सिंह, डॉ. गोविंद सिंह, हुकुम सिंह कराड़ा के अलावा नर्मदा प्रसाद प्रजापति के नामों की चर्चा है.

Open in App

मध्यप्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही अब भाजपा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामों पर मंथन भी शुरु हो गया है. नेता प्रतिपक्ष पद पर तीनों नामों की चर्चा है, जबकि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए जिन वरिष्ठ विधायकों के नाम सामने आए हैं, उनकी रुचि विधानसभा अध्यक्ष बनने से ज्यादा मंत्री बनने में है.

प्रदेश में सरकार बदलाव के साथ ही कांग्रेस में विधानसभा अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फिलहाल इसमें वरिष्ठ विधायकों के.पी. सिंह, डॉ. गोविंद सिंह, हुकुम सिंह कराड़ा के अलावा नर्मदा प्रसाद प्रजापति के नामों की चर्चा है. इनमें केपीसिंह और डॉ. गोविंद सिंह को वरिष्ठता के हिसाब से कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बनाना चाहती है, मगर डॉ. गोविंद सिंह ने अपनी असहमति जताई है. 

बताया जाता है कि गोविंद सिंह सरकार में मंत्री बनना चाहते हैं, जबकि के.पी. सिंह ने इस मामले में अपनी इच्छा व्यक्त नहीं की है. इनके अलावा नर्मदा प्रसाद प्रजापति का नाम भी इस पद के लिए सामने आया है, मगर प्रजापति भी मंत्री बनने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं, वहीं हुकुमसिंह कराड़ा खुद इस पद से दूरी बनाए हुए हैं. 

इनके अलावा बाला बच्चन और सज्जन सिंह वर्मा भी इस पद से दूर रहना चाहते हैं. इस स्थिति में कांग्रेस के सामने सबसे ज्यादा चिंता यह बन गई है कि वह किसे अध्यक्ष पद के लिए चयन करे. वैसे माना जा रहा है कि वरिष्ठता, अनुभव और संसदीय ज्ञान के चलते के.पी.सिंह का नाम इस पद के लिए तय हो सकता है. 

कांग्रेस इस पद पर मजबूत विपक्ष के चलते ऐसे नाम का चयन करना चाहती है, जो सदन में दोनों पक्ष के बीच तालमेल भी बना सके और संसदीय ज्ञान में भी किसी से कमजोर न हो, इसके लिए कांग्रेस के सामने फिलहाल के.पी.सिंह का नाम सबसे ज्यादा उपयुक्त माना जा रहा है. हालांकि अभी किसी नाम को लेकर विधायकों से चर्चा नहीं हुई है.

नेता प्रतिपक्ष को लेकर भी मंथन

भाजपा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. सूत्रों की माने तो शिवराजसिंह चौहान नेता प्रतिपक्ष बनना नहीं चाहते हैं. इस लिहाज से इस पद पर भाजपा में गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा और भूपेन्द्र सिंह के नाम की चर्चा है. इस पद के लिए भी शिवराज सिंह चौहान की पंसद को ही तरजीह दी जाएगी. 

इस लिहाज से यह माना जा रहा है कि भूपेन्द्र सिंह का नाम तय हो सकता है, मगर पार्टी यह चाहती है कि अगर शिवराज सिंह नेता प्रतिपक्ष नहीं बनते हैं, तो गोपाल भार्गव या फिर नरोत्तम मिश्रा में से किसी को यह पद दिया जाए. वैसे नरोत्तम मिश्रा इस पद के लिए प्रयासरत भी बताए जा रहे हैं. वहीं भाजपा में विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए भी नामों पर चर्चा है. पिछली परंपरों का निर्वाह करते हुए कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर भाजपा विधायक को आसीन करेगी, इस लिहाज से केदार शुक्ला का नाम इस पद के लिए भाजपा की ओर से बढ़ाया जा सकता है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिवमंगल सिंह सुमन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो