लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : दमोह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन 700 मतों से आगे

By भाषा | Updated: May 2, 2021 11:53 IST

Open in App

दमोह (मप्र), दो मई मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की रविवार को हो रही मतगणना के पहले दौर के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी से 700 मतों से आगे चल रहे हैं।

यह जानकारी दमोह जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण राठी ने दी है।

उन्होंने कहा कि पहले दौर की मतगणना में टंडन को 2823 मत मिले हैं, जबकि लोधी को 2123 मत मिले हैं।

राठी ने बताया कि मतगणना के 27 दौर होंगे।

उन्होंने कहा कि मतगणना यहां शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।

राठी ने बताया कि मतगणना कोविड-19 के तहत चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग और उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव परिणाम के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक रहेगी।

दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को संपन्न हुए मतदान में 59.9 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इस सीट पर दो महिलाओं सहित कुल 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से मुख्य मुकाबला भाजपा के राहुल सिंह लोधी एवं कांग्रेस के अजय टंडन के बीच माना जा रहा है।

लोधी 2018 में हुए चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गये थे, लेकिन पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने विधायक पद इस्तीफा दे दिया था और बाद में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। इस वजह से यह सीट खाली हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos