मध्य प्रदेशः शिकायत पर कलेक्टर ने अपने ऊपर ही ठोका जुर्माना, जानिए जिलाधिकारी से जुड़ा क्या है मामला

By मुकेश मिश्रा | Published: December 2, 2020 06:58 PM2020-12-02T18:58:23+5:302020-12-03T15:42:22+5:30

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मिसाल पेश कर किया। कलेक्टर ने प्रत्येक शिकायत पर 100 रुपये जुर्माना राशि दंड स्वरूप लगाया।

Madhya Pradesh collector neeraj kumar singh imposed fine when found complain on himself rajgarh | मध्य प्रदेशः शिकायत पर कलेक्टर ने अपने ऊपर ही ठोका जुर्माना, जानिए जिलाधिकारी से जुड़ा क्या है मामला

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह सीएम हेल्पलाइन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास आदि कई विभागों की समीक्षा कर रहे थे। (file photo)

Highlightsलगभग 1140 शिकायतों के लंबित होने पर जुर्माने के रूप में 1 लाख से भी अधिक लगाया गया।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने लंबित प्रकरण मामले में खुद पर जुर्माना लगाया है।

इंदौरः मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक अलग ही मिसाल स्थानीय कलेक्टर द्वारा पेश की गई। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने लंबित प्रकरण मामले में खुद पर जुर्माना लगाया है।

अपने आप पर जुर्माना लगाने वाले संभवत पहले कलेक्टर है। सोमवार को राजगढ़ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह सीएम हेल्पलाइन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास आदि कई विभागों की समीक्षा कर रहे थे। जिनमें लंबित प्रकरणों की एक लंबी फेहरिस्त उन्हें देखने को मिली।

जिस पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने अपने साथ-साथ विभाग से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी जुर्माना लगाया। यह जुर्माना उन विभागों के कर्मचारी और अधिकारियों को लगाया गया था, जिनकी शिकायतें मिलने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

लगभग 1140 शिकायतों के लंबित होने पर जुर्माने के रूप में 1 लाख से भी अधिक जुर्माना लगाया गया। कलेक्टर ने प्रत्येक शिकायत पर 100 रुपये जुर्माना राशि दंड स्वरूप लगाया। इसी के साथ कलेक्टर महोदय ने सभी कर्मचारी और अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि 1 हफ्ते के भीतर जल्द से जल्द इन सभी लंबित शिकायतों का निराकरण एवं निवारण किया जाए।

कलेक्टर ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि सभी विभागों की समीक्षा उन्हीं के द्वारा की जानी होती है और लंबित प्रकरणों का निराकरण समय पर न होने पर अंततोगत्वा दायित्व उन्हीं पर बनता है तो सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उनका भी दायित्व देखते हुए उन्होंने खुद पर भी हर्जाना लगाया।

Web Title: Madhya Pradesh collector neeraj kumar singh imposed fine when found complain on himself rajgarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे