लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

By स्वाति सिंह | Updated: August 11, 2020 14:58 IST

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को नेगेटिव आई हैइस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ने खुद आपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को नेगेटिव आई है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ने खुद आपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है। इससे पहले बुधवार (5 अगस्त) को 11 दिन से चल रहे कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करवा रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को छुट्टी दे दी थी। वह 25 जुलाई को इस अस्पताल में भर्ती हुए थे। 

ठीक होने के बाद अपने घर के लिए रवाना होने से पहले चौहान ने अस्पताल के कोरोना योद्धाओं से कहा, ‘‘मैं सभी मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। बीमारी से बचने के लिए सावधानी रखें । चौहान ने कहा कि हम हर संभव इलाज का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सात दिन घर में ही पृथक-वास में रहूंगा और काम करता रहूंगा।’’ चौहान ने बताया, ‘‘कोरोना वायरस लाइलाज बीमारी नहीं है। हमारा संकल्प है - हम लड़ेंगे और जीतेंगे।’’? कोविड-19 के उपचार के लिए अधिकृत चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डॉ अजय गोयंगा ने आज सुबह मुख्यमंत्री की हेल्थ बुलेटिन जारी कर कहा, ‘‘अस्पताल में भर्ती होने के 12वें दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वास्थ्य स्थिर है। उनमें पिछले 10 दिनों से किसी भी प्रकार का कोविड-19 के लक्षण नहीं दिखाई दिया। उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों ने आज सुबह उनकी जांच की और सभी क्लिनिकल पैरामीटर सामान्य पाये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डॉक्टरों ने उन्हें आईसीएमआर द्वारा कोविड-19 के लिए आठ मई 2020 को बनाये गये पॉलिसी के तहत अस्पताल से छुट्टी दी है। इस पॉलिसी के अनुसार किसी मरीज को कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद 10 दिनों मं छुट्टी दे दी जाती है, यदि उसे पिछले तीन दिनों से बुखार नहीं है। छुट्टी देने से पहले मरीज की कोविड-19 जांच जरूरी नहीं है।’ गोयंका ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को अगले सात दिनों तक घर में स्वयं पृथक-वास पर रहने एवं अपने स्वास्थ्य की खुद निगरानी करने की सलाह दी गई है।’’ 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब