लाइव न्यूज़ :

महिलाओं की चौकड़ी में टिमकी बजाते नजर आए MP सीएम शिवराज सिंह चौहान, वीडियो देख लोगों ने सुनाई खरीखोटी

By अनिल शर्मा | Updated: January 24, 2022 15:14 IST

सागर जिले के गांव वसा में शिवराज सिंह पहुंचे तो वहां की महिला भजन मंडली के कार्यक्रम में शरीक हो गए। महिलाओं की चौकड़ी में बैठकर सीएम शिवराज वहां के स्थानीय वाद्ययंत्र टिमकी बजाते नजर आए ।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार सागर जिले के कोलखंड स्थित ग्राम वसा में पहुंचे थेयहां उन्होंंने महिला भजन मंडली के बीच टिमकी बजाया जिसका वीडियो वायरल हो रहा हैकोविड प्रोटोकॉल को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स सीएम को निशाने पर लिया है

इंदौरः मध्य प्रदेश की मौजूदा बीजेपी सरकार 2023 में होनवाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। यही कारण है कि इसके प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान राज्य के अलग-अलग इलकों में वोटरों को खुश करने में लगे हैं। रविवार को इसी बाबत वह सागर जिले की देवरी विधानसभा के कोलखंड स्थित ग्राम वसा में पहुंचे।

सागर जिले के इस गांव में शिवराज सिंह पहुंचे तो वहां की महिला भजन मंडली के कार्यक्रम में शरीक हो गए। यहां महिलाओं की चौकड़ी में बैठकर सीएम शिवराज ने वहां के स्थानीय वाद्ययंत्र टिमकी बजाने लगे। महिलाओं की ताल में ताल मिलाते शिवराज सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महिलाएं खड़े होकर डांस भी कर रही हैं।

हालांकि ऐसा कर शिवराज सिंह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। इसलिए कि देशभर में जहां कोविड संक्रमितों की संख्या तेजी से फैल रही है, कई राज्यों सहित उनके प्रदेश में भी पाबंदियां लागूं हैं, शिवराज सिंह बिना मास्क के और भीड़भाड़ जैसे माहौल में इस काम को अंजाम दिया।

एक यूजर ने लिखा, सामाजिक दूरी के नियमों के बारे में क्या है और मेडिकल मास्क के साथ मास्क फेस ओ.. सॉरी सॉरी COVID नियम राजनेताओं के लिए लागू नहीं हैं। एक ने सीएम के इस कार्य को ओवरएक्टिंग करार दिया। एक अन्य ने लिखा कि मामाजी मोदीजी को रीप्लेस करना चाहते हैं। 2019 की जीत के बाद, अगले सीएम कार्यकाल के लिए उनकी उम्मीदवारी खुद ही फिसल रही है। तो मोदी जी की तरह - वह लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं (उम्मीद है कि बहुत देर नहीं हुई है) देर आए दुरुस्त आए।

एक ने लिखा, समय मिल जाए तो अपने प्रदेश पर भी ध्यान दे दो। इसके साथ एक अन्य यूजर ने लिखा- सही है। बजाओ बजाओ..कोरोना गया भाड़ में। सीएम का नया पोर्टफोलियों, ढोलकबाज मंत्री। 6 गज की दूरी को बनाए रखिए।

शिवराज ने भजन मंडली की महिलाओं की वाद्य यंत्रों की मांग पर इनमें से चार मंडलियों को 11-11 हजार रुपए दिए। यहां सीएम करीब 3 से 4 घंटे बस्तियों में घूम-घूम कर ग्रामीणों का हाल चाल जाना। 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos