लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने संबोधन में क्या-क्या बोले? ये रहे उनके भाषण के अहम बिंदु

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2025 16:10 IST

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में तीन लाख लोग गीता के 15वें अध्याय का पाठ कर रहे हैं। यह वाकई हमारे लिए गौरवांवित करने वाले क्षण हैं।

Open in App

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि - आज गीता जयंती का अद्भुत अवसर है। पिछले साल लाल परेड ग्राउंड पर आजादी के बाद पहली बार 3500 विद्यार्थियों ने एक साथ गीता पाठ करके अद्भुत रिकॉर्ड बनाया था।

* आज पूरे प्रदेश में तीन लाख लोग गीता के 15वें अध्याय का पाठ कर रहे हैं।  यह वाकई हमारे लिए गौरवांवित करने वाले क्षण हैं। भगवान श्री कृष्ण ने कंस को मारने के बाद जो पराक्रम किया वह अद्भुत है।

* भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा को महत्व दिया। यह दिखाता है कि 5000 साल पहले भी हमारा समाज इस बात को मानता था कि मनुष्य के जीवन में शिक्षा के अधूरापन को गुरुकुल पूरा करता है।

* गुरुकुल में ही विद्यार्थी का जीवन परिपूर्ण होता है। महर्षि सांदीपनि के संपर्क में आने के बाद भगवान श्री कृष्ण ने 64 कलाएं, 14 विद्याएं, पुराण-वेद की शिक्षा ग्रहण की। इसी आश्रम में उन्होंने गरीबी-अमीरी के बीच के रिश्ते का भाव जाना। 

* प्रदेश की भूमि पर ही उन्हें भगवान परशुराम से सुदर्शन चक्र मिला था। श्री कृष्ण और सुदामा की दोस्ती भी हमारे प्रदेश में हुई है दोनों की दोस्ती से ये सीखने को मिलता है कि अपने स्कूली जीवन में जिनसे मित्रता हो, उसको जीवनभर याद भी रखना है। 

* भगवान श्री कृष्ण ने द्वारिकाधीश होने के बाद भी अपने स्कूली मित्र सुदामा को याद रखा। दोनों की दोस्ती ने यह भी सिखाया है कि मित्र के जीवन में यदि कोई कष्ट आए तो आप उसको याचक बनाकर उसकी निगाह नीची मत होने दें। उसकी मदद जरूर करना, लेकिन पीठ पीछे उसकी सारी जरूरतें उसका सम्मान को ठेस पहुंचाए बिना पूरी करें। 

* दुविधा में फंसे अर्जुन को श्री कृ्ष्ण ने कर्मवाद की शिक्षा दी। जन्म-मरण का चक्र तो चलता रहा है। 

* सरकार ने तय किया है कि भगवान कृष्ण की जहां-जहां लीलाएं हुई हैं, वह प्रत्येक स्थान तीर्थ बनाएंगे। जो महत्व द्वारिका-मथुरा का है, वही महत्व उज्जैन का है। 

* भगवान श्री कृष्ण ने जहां-जहां चरण धरे हैं, उस प्रत्येक स्थान को हम तीर्थ के रूप में रेखांकित कर रहे हैं।  इसी के साथ-साथ हम गीता भवन भी बनाने जा रहे हैं। 

* इंदौर के राजवाड़ा के पास आज पहला गीता भवन जनता को सौंपा जाएगा। 

* कर्मवाद के आधार पर भगवान को भी मनुष्य के समान सारे सुख-दुख भी भोगते हुए नीति के आधार पर चलना पड़ता है। 

* कर्म हमारे अपने होते हैं, वह भगवान के जिम्मे नहीं आते।- गीता मन में उठने वाली सभी जिज्ञासाओं का समाधान करती

टॅग्स :मोहन यादवगीता जयंतीMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप