लाइव न्यूज़ :

सांस्कृतिक उत्थान और प्रदेश के समग्र विकास को प्रतिबद्ध मोहन सरकारः विधायक अनिल जैन कालूखेडा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2025 17:11 IST

उज्जैन सिंहस्थ में भूमि अधिग्रहण को लेकर भी सवाल उठे तो सत्ता पक्ष से उज्जैन – उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा ने सरकार का पक्ष रखते हुए प्रदेश के विकास और सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विचारों को उच्च शिखर पर ले जाने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के प्रयासों में सबकी सहभागिता सुनिश्चित है।कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को नकारने का प्रयास किया था।प्रदेश सरकार श्रीराम पथ गमन, श्री कृष्ण पाथेय पर कर रही काम।

भोपालः मध्य प्रदेश विधानसभा में सवाल-जवाब का दौर जारी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने-अपने तरीके से तथ्यों के आधार पर सदन के पटल पर अपनी बात रख रहे हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब कुछ विधायकों ने सरकार के द्वारा सिंहस्थ विकास कार्यों को लेकर सवाल किए । सत्ता पक्ष के एक विधायक ने बजट पर बोलते हुए कहा कि - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने 2 हजार करोड़ रुपए उज्जैन सिंहस्थ के लिए रखे हैं, उज्जैन उन पर अभिमान करता है।  इस दौरान उज्जैन सिंहस्थ में भूमि अधिग्रहण को लेकर भी सवाल उठे तो सत्ता पक्ष से उज्जैन – उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा ने सरकार का पक्ष रखते हुए प्रदेश के विकास और सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विचारों को उच्च शिखर पर ले जाने की बात कही।

धार्मिक स्थल बनाने के निर्णय का स्वागत करता हूं

अनिल जैन कालू खेड़ा ने कहा कि उज्जैन में जिस विधान सभा से मैं आता हूँ, उसी विधानसभा में श्रीकृष्ण भगवान का सांदीपनी आश्रम है, वहां आश्रम में रहकर के उन्होंने 64 दिनों तक 64 कलाओं का अध्ययन किया और 64 लीलाएं कीं। उसके साथ-साथ उन्हें जाना पड़ा, धार के अंदर अमजेरा और उज्जैन के पास ही नारायणा, ऐसे चार स्थानों पर बड़े धार्मिक स्थल बनाने का जो सरकार ने निर्णय किया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

श्री कृष्ण पाथेय से सनातन विचारों को मिलेगा उच्च शिखर

अनिल जैन कालू खेड़ा ने कहा हमारी संस्कृति और हमारे सनातन के विचारों को सारे विश्व में उच्च शिखर पर ले जाने की दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही है। इसी क्रम में श्रीकृष्ण पाथेय योजना और राम पथ गमन योजना इस कड़ी का हिस्सा है।

सबकी सहभागिता सुनिश्चित

उन्होंने कहा कि हाल ही सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश को उच्च मानदण्डों पर स्थापित करने वाला है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जो 4 लाख 21 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया है। वह समाज की, देश की और प्रदेश की सबमें कहीं न कहीं सहभागिता निश्चित करता है।  इस प्रदेश की दशा और दिशा बदलने के साथ-साथ यह बजट इस प्रदेश को सभी क्षेत्रों में उन्नति के शिखर पर ले जाएगा।

कांग्रेस ने श्री राम के अस्तित्व को नकारा

इसी दौरान अनिल जैन कालू खेड़ा ने विपक्ष के विधायकों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व को ही नकारने का प्रयास किया था, लेकिन हमारी सरकार सनानत संस्कृति और विचारों के प्रवाह को सतत बनाए रखने का काम कर रही है। श्रीराम पथ गमन भी उसी संकल्पबद्धता का हिस्सा है।

टॅग्स :मोहन यादवMadhya Pradeshउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया