मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने हॉकी टीम को बधाई दी

By भाषा | Published: July 30, 2021 04:36 PM2021-07-30T16:36:01+5:302021-07-30T16:36:01+5:30

Madhya Pradesh CM congratulates hockey team | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने हॉकी टीम को बधाई दी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने हॉकी टीम को बधाई दी

भोपाल, 30 जुलाई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जापान में चल रहे तोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह गर्व के बात है कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद ने मैच (अर्जेंटीना के खिलाफ) में अहम गोल किया।

भारत ने गुरुवार को हॉकी के मुकाबले में अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर तोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर था और 58 वें मिनट में विवेक के गोल ने भारत को मैच में जरुरी बढ़त दिला दी और खेल को पलट दिया।

मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भी विवेक को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

आधिकारिक सूत्रों ने चौहान के हवाले से कहा, ‘‘ यह देश खासकर मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के विवेक सागर प्रसाद द्वारा बनाए गए गोल से भारतीय हॉकी टीम का क्वार्टर फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित हुआ।’’

भारतीय हॉकी टीम का मिडफील्डर विवेक प्रदेश के होशंगाबाद जिले की इटारसी तहसील के शिवनगर चंदन गांव का रहने वाला है।

विवेक के पिता एक स्कूल में शिक्षक हैं, उन्होंने कहा, ‘‘ जिस क्षण विवेक ने गोल किया, पूरे परिवार की आंखों में खुशी के आंसू थे।’’

विवेक की मां कमला देवी ने कहा, ‘‘ विवेक हमेशा मैच खेलने से पहले एक वीडियो कॉल कर आशीर्वाद लेता है। गुरूवार को उसने 3.30 बजे फोन किया था और हमें बताया कि वह गोल करके की लौटेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madhya Pradesh CM congratulates hockey team

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे