MP चुनावः कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में घोषित किए 13 उम्मीदवारों के नाम, यहां देखें पूरी सूची

By रामदीप मिश्रा | Published: November 6, 2018 05:17 AM2018-11-06T05:17:35+5:302018-11-06T05:18:01+5:30

निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन की प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो गई है और नौ नवंबर तक चलेगी। वहीं, राज्य में 28 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। इस तरह अब प्रदेश में मतदान के लिए महीने भर से कम का समय बचा है। 

Madhya Pradesh assembly polls: Congress releases third list of 13 candidates | MP चुनावः कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में घोषित किए 13 उम्मीदवारों के नाम, यहां देखें पूरी सूची

MP चुनावः कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में घोषित किए 13 उम्मीदवारों के नाम, यहां देखें पूरी सूची

मध्य प्रदेशविधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 13 नामों की घोषणा की है। इससे पहले कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। वहीं पहली सूची में 155 प्रत्याशियों को मैदान में उतारने का ऐलान किया था। अब कुल मिलाकर पार्टी ने 230 सीटों में से 184 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस ने जिन प्रत्याशियों की घोषणा की है उनमें बमौरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया, अशोकनगर से जय पाल सिंह, मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी, रामपुर बघेलन से रमाशंकर पयासी, मनगांव से बबिता साकेत, मानपुर से तिलक राज सिंह, पनागर से सम्मति प्रकाश सैनी, जुन्नारदेव से सुनील उइके, चुरई से सुजीत चौधरी, छिंदवाड़ा से दीपक सक्सेना, पंधुराना से निलेश उइके, भोपाल मध्य से आरिफ मसूद और हाटपिपलिया से मनोज चौधरी का नाम शामिल है।



वहीं कांग्रेस की दूसरी सूची में विजयपुर से राम निवास रावत, सबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाहा, दतिया से राजेन्द्र भारती, शिवपुरी से सिद्धार्थ लाडा, कोलारस से महेन्द्र सिंह यादव, गुना से चंन्द्र प्रकाश अहिरवार, चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान, मुंगावली से ब्रिजेन्द्र सिंह यादव, राजनगर से विक्रम सिंह नटिराजा, सीधी से कंलेश्वर प्रसाद द्विवेदी, देवसर से रामभजन साकेत, आमला से मनोज मालवे, नरेला से महेन्द्र सिंह चौहान, व्यावरा से गोवार्धन दांगी, अलिराजपुर से मुकेश पटेल, पेटलावाद से वाल सिंह मेडा है।
 
आपको बता दें, निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन की प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो गई है और नौ नवंबर तक चलेगी। वहीं, राज्य में 28 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। इस तरह अब प्रदेश में मतदान के लिए महीने भर से कम का समय बचा है। 

Web Title: Madhya Pradesh assembly polls: Congress releases third list of 13 candidates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे