लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Assembly Election Result 2023: MP की 230 सीटों का रिजल्ट: शुरुआती रुझान में BJP को बहुमत; गृहमंत्री नरोत्तम पीछे, शिवराज बोले- फिर भाजपा सरकार, कमलनाथ बोले परिणामों का इंतजार

By आकाश सेन | Updated: December 3, 2023 11:44 IST

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए हुए चुनाव के 16 दिन बाद रविवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझान में BJP बहुमत की ओर है। BJP 160 और कांग्रेस 67 सीटों पर आगे चल रही है। 3 सीटों पर अन्य आगे हैं। जिन सीटों के रुझान आए हैं, उनमें से 41 सीटों पर बढ़त का अंतर 1 हजार से भी कम है।

Open in App
ठळक मुद्देMP की 230 सीटों का रिजल्ट।शुरुआती रुझान में BJP को बहुमत।BJP में जश्न की शुरुआत ।कमलनाथ बोले जनता पर भरोसा परिणाम का हैं इंतजार ।

शुरुआती रुझान में भाजपा को बढ़त के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, 'भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है।' पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, 'मुझे मध्यप्रदेश की जनता पर पूरा विश्वास है कि लोग अपना भविष्य सुरक्षित रखेंगे।'

इलेक्शन अपडेट्स... जानिए, बड़ी सीटों पर भाजपा,कांग्रेस से कौन आगे - कौन पीछे

BJP• बुधनी (सीहोर) से CM शिवराज सिंह चौहान, दिमनी (मुरैना) से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय आगे।

• दतिया से गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा, उज्जैन दक्षिण से मंत्री मोहन यादव, निवास (मंडला) से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे।

• बड़वानी से मंत्री प्रेम सिंह पटेल, देवतालाब (रीवा) से स्पीकर गिरीश गौतम, बमोरी (गुना) से महेंद्र सिंह सिसोदिया पीछे।

सुवासरा (मंदसौर) से मंत्री हरदीप सिंह डंग, नरेला (भोपाल) से मंत्री विश्वास सारंग, बुरहानपुर से पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस आगे।

• गाडरवारा (नरसिंहपुर) से सांसद उदय प्रताप सिंह, मल्हारगढ़ (मंदसौर) से मंत्री जगदीश देवड़ा, नरसिंहपुर से प्रहलाद पटेल आगे।

• मुंगावली (अशोकनगर) से मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव, दमोह से जयंत मलैया, सांची से मंत्री प्रभुराम चौधरी आगे।

कांग्रेस

• छिंदवाड़ा से कमलनाथ आगे। लहार (भिंड) से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह आगे।

• पिछला चुनाव हारे कांग्रेस के अजय सिंह 'राहुल भैया' को चुरहट (सीधी) में बढ़त ।

• राऊ (इंदौर) से जीतू पटवारी, गोटेगांव (नरसिंहपुर) से पूर्व स्पीकर एनपी प्रजापति पीछे।

 • पिछला चुनाव हारे कांग्रेस के अजय सिंह 'राहुल भैया' को चुरहट (सीधी) में बढ़त ।

• राऊ (इंदौर) से जीतू पटवारी, गोटेगांव (नरसिंहपुर) से पूर्व स्पीकर एनपी प्रजापति पीछे।

• राजपुर (बड़वानी) से पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन पीछे।

• खातेगांव (देवास) से दीपक जोशी, कसरावद (खरगोन) से सचिन यादव, गंधवानी (धार) से उमंग सिंगार, चांचौड़ा (गुना) से लक्ष्मण सिंह पीछे।

(नोट: इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक BJP 148, कांग्रेस 60 सीट पर आगे चल रही है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को 3 सीटों पर बढ़त मिली है।)

एग्जिट पोल में MP में भाजपा को बहुमत मिला था

गौरतलब है कि आठ एग्जिट पोल में से चार में भाजपा की सत्ता में वापसी हो रही थी हैं, जबकि तीन पोल कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं, जबकि एक सत्ता के करीब बता रहे हैं। सभी पोल के नतीजों को मिलाकर पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 125, कांग्रेस को 100 और अन्य को पांच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

 

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023मध्य प्रदेशचुनाव आयोगपरिणाम दिन विधानसभा चुनावभोपालशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत