लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शादी के दौरान हमलावरों ने शख्स की गोली मारकर हत्या की, 'जय श्री राम' के नारे लगाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2021 07:44 IST

शादी समारोह का आयोजन जेल में बंद स्वयंभू बाबा रामपाल के अनुयायियों ने किया था। हरियाणा का रहने वाला रामपाल छह लोगों- पांच महिलाओं और एक शिशु की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।शादी समारोह का आयोजन जेल में बंद स्वयंभू बाबा रामपाल के अनुयायियों ने किया था।हमलावरों ने आरोप लगाया है कि इस तरह की शादी हिंदू धर्म के खिलाफ है।

भोपाल:मध्य प्रदेश में कथित तौर पर दक्षिणपंथी समूह के कुछ लोगों ने रविवार को एक शादी के दौरान एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, घटना को लेकर शाम को लोगों ने एक विरोध प्रदर्शन भी किया। अभी तक पुलिस यह पुष्टि नहीं कर पाई है कि आरोपी किसी दक्षिणपंथी समूह से जुड़े हैं।

शादी समारोह का आयोजन जेल में बंद स्वयंभू बाबा रामपाल के अनुयायियों ने किया था। हरियाणा का रहने वाला रामपाल छह लोगों- पांच महिलाओं और एक शिशु की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

स्थानीय पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी अमित वर्मा ने कहा कि हथियारबंद लोगों ने इस तरह की शादियों को अवैध रूप से आयोजित करने का आरोप लगाते हुए समारोह में प्रवेश किया।

रामपाल के अनुयायियों का कहना है कि वे एक अलग शादी समारोह का पालन करते हैं, जिसे रमणी के नाम से जाना जाता है, जिसमें केवल 17 मिनट लगते हैं। हमलावरों ने आरोप लगाया है कि इस तरह की शादी हिंदू धर्म के खिलाफ है।

हमले के सामने आए वीडियो में आरोपी पूरी तरह से हंगामा दिखते हैं और घबराए हुए मेहमान उन आदमियों से दूर भागने की कोशिश कर रहे थे।

हंगामे के बीच पूर्व सरपंच देवीलाल मीणा को गोली मार दी गई। उन्हें राजस्थान के कोटा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई।

11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है जिनकी पहचान की गई है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दो बार के सरपंच और शामगढ़ क्षेत्र के रहने वाले मीणा को राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा का समर्थन प्राप्त था। वह शादी के मुख्य आयोजक थे।

टॅग्स :मध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले