लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : कपड़ा मिल के बाहर प्रदर्शन करने के लिए मेधा पाटकर सहित 350 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 21:59 IST

Open in App

खरगोन (मप्र), तीन अगस्त मध्य प्रदेश में खरगोन जिले के सत्राटी में करीब चार वर्षों से बंद पड़ी एक निजी कपड़ा मिल के बाहर प्रदर्शन कर रही सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर एवं 350 से अधिक लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।

इस मिल के मजदूरों के संगठन जनता श्रमिक संगठन की कार्यकारिणी के सदस्य राजकुमार दुबे ने बताया कि यह कपड़ा मिल एक नई कंपनी को बेच दी गई है, लेकिन नया प्रबंधन हमारे किसी भी पुराने मजदूर को अपनी इस कंपनी में काम पर नहीं रख रहा है।

उन्होंने कहा ,‘‘ इस कपड़ा मिल के मालिक ने चार साल पहले हमें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) का प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन हमने इसे ठुकरा दिया था क्योंकि हम अपनी नौकरी चाहते थे।’’

खरगोन जिले के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने मीडिया को बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से अतिक्रमण करके इस कपड़ा मिल के बाहर मजदूर बैठे थे, उन्हें भादंवि की धारा 248 के तहत 48 घंटे का नोटिस हटने का दिया था। उन्होंने बताया कि नहीं हटने पर कसरावद उपमंडलीय अधिकारी (एसडीएम) की अगुवाई में नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि मेधा पाटकर एवं महिलाओं सहित 360 प्रदर्शनकारी मजदूरों को कार्रवाई के दौरान सहयोग नहीं करने पर वहां से हटाया गया है और गिरफ्तार कर अस्थायी जेल में रखा गया है।

चौहान ने बताया, ‘‘मेधा पाटकर को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकारी के गेस्ट हाउस में रखा गया है, जबकि करीब 300 पुरूषों को आईटीआई कसरावद में और करीब 60 महिलाओं को कन्या छात्रावास में अस्थाई जेल में रखा गया है।’’

उन्होंने कहा कि मेधा पाटकर ने जमानत मुचलका भरने से इनकार कर दिया है, इसलिए उन्हें जमानत पर नहीं छोड़ा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो