लाइव न्यूज़ :

मधुबनी हत्याकांड पर तेजस्वी यादव बोले- भाजपा विधायक विनोद नारायण झा को करो अरेस्ट, कॉल डिटेल में सारे राज छिपे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 8, 2021 15:02 IST

राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला किया। सबसे बेबस और लाचार मुख्यमंत्री हैं, कानून व्यवस्था को सुधारने में इनकी कोई रुचि नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा कि इस घटना में विधायक विनोद नारायण झा की भूमिका संदिग्ध है।घटना के एक सप्ताह बाद भी फोरेंसिक टीम नहीं पहुंची थी।मधुबनी में परिजनों का आरोप विनोद नारायण झा पर है।

पटनाः बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के महमदपुर हत्याकांड को लेकर सूबे की सियासत गर्मा गई है। राजद विधायक तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को चुनौती दी है। 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महमदपुर हत्याकांड पर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इस हत्याकांड में बेनीपट्टी से भाजपा विधायक विनोद नारायण झा और पुलिस अधिकारियों के बीच हुए बातचीत के कॉल रिकार्ड में सारे राज छिपे हैं, अगर उसकी जांच की जाए तो इस पूरे हत्याकांड के साजिशों का पर्दाफाश हो जाएगा। भाजपा विधायक विनोद नारायण झा को अरेस्ट करने को कहा। 

तेजस्वी यादव ने मधुबनी कांड पर कहा कि कल तक किसी नामजद की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। परिजनों से मिलने गए तो उन्होंने बताया कि पुलिस प्रवीण झा को छोड़ने नेपाल गई थी। पुलिस को सब पता है कि किसने अपराध किया और कहां छुपा है। कॉल डिटेल से सरकार के प्रभाव का सारा सच बाहर आ जाएगा।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया। इस मामले में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी खुले घूमते हैं और जनता की आवाज उठाने पर हमारे खिलाफ 307 का मुकदमा कर दिया जाता है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री होने के नाते नीतीश कुमार को मधुबनी नरसंहार की जवाबदेही लेनी चाहिए।

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हैं, सरकार की एक नहीं चलती है। इससे उलट नीतीश कुमार अपनी गर्दन बचाने के लिए पुलिस के पाले में गेंद डाल रहे हैं। कहा जाता है कि बिहार में सुशासन की सरकार है। क्या यही सुशासन है? दिनदहाड़े अंधाधुध फायरिंग कर पांच लोगों की हत्या कर दी गई।

एक घायल जीवन व मौत से जूझ रहा है और सरकार अब तक पीड़ित परिवारों के लिए दो शब्द सांत्वना के भी नहीं दे पाई। तेजस्वी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए उन्हें जहां भी जाना होगा जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रवीण झा रावण सेना चला रहा है और प्रशासन को पता तक नहीं है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि एक पूर्व मंत्री का संरक्षण प्रवीण झा जैसे अपराधियों को मिल रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने पुलिस प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि मधुबनी के वर्तमान पुलिस अधिकारी जब तक रहेंगे न्याय नहीं मिलेगा। सभी पर कार्रवाई के लिए वह संघर्ष करेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्य आरोपित प्रवीण झा के साथ पूर्व मंत्री की तस्वीर दिखाई। बेनीपट्टी के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रवीण झा की तस्वीर दिखलाई।

टॅग्स :बिहारपटनाभारतीय जनता पार्टीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयूतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं