लाइव न्यूज़ :

कोरोना ने आभास कराया कि मानव ने पर्यावरण को किस हद तक हानि पहुंचाई : एम वेंकैया नायडू

By भाषा | Published: April 22, 2020 9:24 PM

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर देशवासियों से पृथ्वी पर पर्यावरण के सजग प्रहरी बनने का आह्वान करते हुये कहा है कि कोरोना के वैश्विक संकट ने विकास की अवधारणाओं पर सवाल खड़ किये हैं और यह अहसास कराया है कि मानव ने किस हद तक पर्यावरण संतुलन को हानि पहुंचाई है।

Open in App
ठळक मुद्देहम विश्व पृथ्वी दिवस की 50 वीं सालगिरह ऐसे समय मना रहे हैं जबकि सारा विश्व कोविड-19 महामारी के कारण अभूतपूर्व स्वास्थ्य आपदा से ग्रस्त है।उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर देशवासियों से पृथ्वी पर पर्यावरण के सजग प्रहरी बनने का आह्वान किया।

नयी दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर देशवासियों से पृथ्वी पर पर्यावरण के सजग प्रहरी बनने का आह्वान करते हुये कहा है कि कोरोना के वैश्विक संकट ने विकास की अवधारणाओं पर सवाल खड़ किये हैं और यह अहसास कराया है कि मानव ने किस हद तक पर्यावरण संतुलन को हानि पहुंचाई है।

नायडू ने प्रकृति के साथ संतुलन कायम करने के बारे में सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हुये कहा, ‘‘हम विश्व पृथ्वी दिवस की 50 वीं सालगिरह ऐसे समय मना रहे हैं जबकि सारा विश्व कोविड-19 महामारी के कारण अभूतपूर्व स्वास्थ्य आपदा से ग्रस्त है।

’’ फेसबुक पर अपने लेख में कोरोना संकट के बीच वैश्विक पर्यावरण के विषय में कुछ चौंकाने वाले तथ्य उजागर होने की बात कहते हुये नायडू ने कहा विश्व भर में कोरोना के कारण लागू पूर्ण बंदी (लॉकडाउन) में विश्व थम सा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरान विभिन्न प्रकार के प्रदूषण के स्तर में कमी आई है और वायु स्वच्छ हुई है। इसने हमको आभास दिलाया है कि मानव ने किस हद तक पर्यावरणीय संतुलन को हानि पहुंचाई है।’’ उपराष्ट्रपति ने ट्वीटर पर भी कहा, ‘‘कोविड-19 के विरुद्ध मनुष्य के अभियान ने हमारी विकास की अवधारणा पर गहरे सवाल उठाए हैं, जिनका निराकरण करना मानव के अस्तित्व मात्र के लिए अपरिहार्य है।

हमें सोचना होगा कि आधुनिकीकरण की अंधी दौड़ में मानव ने प्रकृति को कितनी हानि पहुंचाई है। उन्होंने आह्वान किया, ‘‘आज विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी के पर्यावरण के संतुलन को बहाल करने और उसके विविधतापूर्ण परिवेश का संरक्षण करने का संकल्प लें। यह समझें कि मनुष्य इस पृथ्वी को अन्य जीव, जंतुओं और वनस्पति से साथ साझा करता है, उनका भी इस पृथ्वी पर उतना ही अधिकार है जितना मनुष्य का है।

’’ नायडू ने कहा, ‘‘पृथ्वी दिवस के अवसर पर एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के उस मंत्र का स्मरण करें कि प्रकृति सम्मत विकास ही संस्कृति है, प्रकृति को नष्ट करके किया गया विकास विकृति उत्पन्न करेगा। अपने सनातन संस्कारों, अपने शांति मंत्रों से सीखें, उनसे मार्गदर्शन लें।’’ 

टॅग्स :अर्थ डेसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCovid new flirt variants: आखिर क्या है "फ्लर्ट" वेरिएंट, ऑस्ट्रेलिया और अन्य जगहों पर तेजी से फैल रहा!, कहां से आए और क्या वे चिंता का कारण हैं?, जानिए एक्सपर्ट की राय

स्वास्थ्यचीनी वैज्ञानिकों ने लैब में तैयार किया इबोला वायरस का खतरनाक म्यूटंट, भयावह लक्षण आए सामने

विश्वChina Wuhan CoronaVirus: वुहान में कोरोना फैलने पर की रिपोर्टिंग, चार साल की सजा काटने के बाद चीनी पत्रकार झांग झान जेल से रिहा

विश्वCovid-19 का एक बार फिर मंडराता खतरा! सिंगापुर में 1 हफ्ते में केस हुए दोगुना, एडवाइजरी जारी

भारतकोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन से भी साइड इफेक्ट्स का हुआ खुलासा- रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Update Today: लू और भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में IMD का अलर्ट

भारतकमजोर बना हुआ है मानसून, IMD ने कहा- आगे बढ़ने में लग सकते हैं 3-4 दिन

भारतउत्तर प्रदेश: जितिन प्रसाद और अनूप प्रधान के रिक्त मंत्री पद पर काबिज होने के लिए भाजपा में मची होड़, व्याकुल हुए कई बड़े नेता

भारतअरुंधति रॉय, कश्मीरी प्रोफेसर के खिलाफ दिल्ली के उपराज्यपाल ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी, जानें मामला

भारतFact Check: भ्रामक है ओडिशा में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बज रहे राष्ट्रगान के बीच पीएम मोदी के बैठने वाला वीडियो, जानें सच्चाई