लाइव न्यूज़ :

जेल के कमरे में पड़ा छापा तो फूट-फूटकर रोने लगा महाठग सुकेश चंद्रशेखर, अधिकारियों ने बरामद किए लाखों के सामान

By अंजली चौहान | Updated: February 23, 2023 14:40 IST

जांच के बाद जेल अधिकारियों को आखिरकार सुकेश के पास से 1.5 लाख रुपये की गुच्ची की चप्पलें और 80,000 से अधिक मूल्य की एक जोड़ी जींस मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देसुकेश चंद्रशेखर का जेल से वीडियो हुआ वायरल वीडियो में फूट-फूटकर रोता दिखा महाठग जेल अधिकारियों ने सुकेश के पास से लाखों का कीमती सामान जब्त किया है

नई दिल्ली:जेल में सजा काट रहा महाठग सुकेश चंद्रशेखर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महाठग सुकेश जेल में अपने सामान के साथ खड़ा है और फूट-फूटकर रो रहा है। दरअसल, दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश के कमरे अचानक कुछ अधिकारी आ जाते हैं, इस बीच सुकेश को नहीं पता कि वह जेल अधिकारी उसके कमरे की जांच करने के लिए आए हैं।

जानकारी के मुताबिक, जेल अधिकारी सुकेश के कमरे की जांच करने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद अधिकारी सुकेश के बिस्तर की जांच करते हैं, कमरे में रखे सभी सामानों की बरीकी से जांच की जा रही है। इस दौरान सुकेश की भी तलाशी ली जाती है। सुकेश चुपचाप खड़ा रहता है और अधिकारियों से कुछ भी नहीं बोलता। 

जांच के बाद जेल अधिकारियों को आखिरकार सुकेश के पास से 1.5 लाख रुपये की गुच्ची की चप्पलें और 80,000 से अधिक मूल्य की एक जोड़ी जींस मिली है। जेल में बंद रहते हुए भी सुकेश इतने महंगे सामान को इस्तेमाल कर रहा ये देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। फिलहाल अधिकारियों ने उसके सामान को कब्जे में ले लिया और मामले में अधिक जांच में जुटी हुई है।

अपनी महंगी जिंदगी का अधिकारियों के सामने खुलासा होता देख सुकेश टूट गया और वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कैसे रो रहा है। सुकेश की हकीकत अधिकारियों के सामने आने के बाद वह जेल में फूट-फूटकर रोने लगा, जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआईए पर वायरल हो रहा है। 

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ की जबरन वसूली के मामले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सुकेश से जुड़े मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही को भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। 

टॅग्स :दिल्लीजेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप