लाइव न्यूज़ :

लग्जरी क्रूज गंगा विलास वाराणसी पहुंचा, 13 जनवरी को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, जानिए इसके सफर के बारे में

By अनिल शर्मा | Updated: January 11, 2023 08:08 IST

गंगा विलास क्रूज वाराणसी से बांग्लादेश होते हुए असम से डिब्रूगढ़ तक दुनिया के सबसे लम्बा यात्रा करेगा। क्रूज में 18 सूट के साथ 80 यात्रियों की क्षमता होगी।

Open in App
ठळक मुद्देगंगा विलास क्रूज वाराणसी से बांग्लादेश होते हुए असम से डिब्रूगढ़ तक का सफर तय करेगा। क्रूज कुल 3200 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।50 से अधिक जगहों पर रुकेगा क्रूज, जिनमें विश्व विरासत स्थल भी शामिल हैं​​​​​​​।

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 13 जनवरी को 'गंगा विलास क्रूज़' को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह क्रूज 22 दिसंबर को कोलकाता से रवाना हुआ था जो मंगलवार को वाराणसी के रामनगर बंदरगाह पर पहुंचा। रिपोर्ट के मुताबिक गंगा विलास क्रूज को शनिवार ही वाराणसी पहुंचना था लेकिन खराब मौसम की वजह से यह देरी से पहुंचा।

 वाराणसी से बांग्लादेश होते हुए असम से डिब्रूगढ़ तक का सफर

क्रूज रामनगर बंदरगाह से संत रविदास घाट तक जाएगा, जहां इसका भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को एमवी गंगा विलास क्रूज यात्रा को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। लग्जरी ट्रिपल-डेक क्रूज दुनिया के सबसे बड़े क्रूज पर यात्रा करेगा। वाराणसी से बांग्लादेश होते हुए असम से डिब्रूगढ़ तक दुनिया के सबसे लम्बा यात्रा करेगा। क्रूज में 18 सूट के साथ 80 यात्रियों की क्षमता होगी।

गंगा विलास क्रूज कुल 3200 किलोमीटर की दूरी तय करेगा

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक गंगा विलास क्रूज कुल 3200 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। क्रूज द्वारा की जाने वाली यह दुनिया की सबसे लंबी यात्रा होगी। सूत्रों के अनुसार यह सफर कुल 50 दिनों का होगा और इस दौरान यह जलयान भारत और बांग्लादेश की 27 नदी प्रणालियों से होकर गुजरेगा। 

50 से अधिक जगहों पर रुकेगा क्रूज, जिनमें विश्व विरासत स्थल भी शामिल हैं

बांग्लादेश में यह बांग्लादेश में मेघना, पद्मा और जमुना से होकर गुजरेगा। और फिर असम में ब्रह्मपुत्र में प्रवेश करेगा। रास्ते में यह क्रूज 50 से अधिक जगहों पर रुकेगा, जिनमें विश्व विरासत स्थल भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह जलयान राष्ट्रीय उद्यानों एवं अभयारण्यों से भी होकर गुजरेगा, इनमें सुंदरबन डेल्टा और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भी शामिल हैं।

 

टॅग्स :वाराणसीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील