लाइव न्यूज़ :

यूपी: लखनऊ पीजीआई के डायरेक्टर और पत्नी कोरोना पॉजिटिव, ले चुके थे वैक्सीन की दोनों डोज

By विनीत कुमार | Updated: March 26, 2021 08:03 IST

लखनऊ में पीजीआई के डायरेक्टर और उनकी पत्नी के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आया है। दोनों एक महीने पहले कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ले चुके थे।

Open in App
ठळक मुद्देपीजीआई डायरेक्टर प्रोफेसर आरके धीमान सहित 11 हेल्थवर्कर्स कोरोना पॉजिटिव मिले11 में से 10 ने कोरोना की दूसरी डोज पूरी कर ली थी, गुरुवार को आई टेस्ट रिपोर्टडॉक्टरों के अनुसार वैक्सीन लेने के बाद भी संक्रमित होने से चिंतित होने की जरूरत नहीं, वैक्सीन से मरीज की हालत स्थित बनी रहती है

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एसजीपीजीआईएसएस के डायरेक्टर प्रोफेसर आरके धीमान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा दो डॉक्टर सहित अवंती बाई विमेन हॉस्पिटल के 10 स्टाफ भी उन 11 हेल्थवर्क्स में शामिल हैं जो गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

अहम बात ये है इन 11 में से 10 लोगों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज भी पूरी कर ली थी। प्रोफेसर धीमान में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं जबकि अन्य मरीजों में कोई लक्षण (Asymptomatic) नहीं मिला है।

डॉक्टरों ने हालांकि कहा है कि वैक्सीन ले चुके लोगों के कोविड से ग्रस्त होने को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है और न ही वैक्सीन के प्रभाव को कम करके देखना चाहिए।

'वैक्सीन लेने के बाद भी हुआ कोरोना तो चिंता नहीं करें'

डॉक्टरों के अनुसार वैक्सीन कोरोना वायरस को शरीर में प्रवेश करने से नहीं रोकता बल्कि संक्रमण से लड़ने के लिए एंटीबॉडी तैयार करता है।

ऐसा होने से व्यक्ति की हालत ज्यादा खराब नहीं होती और उसके जान बच जाने की संभावना अधिक रहती है। डॉक्टरों ने कहा कि वैक्सीन के प्रभाव पर तब शंका की जाती अगर इसके लगने के बावजूद मरीज की स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाती है।

डॉक्टरों के अनुसार जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगाई है और उन्हें कोरोना होता है तो शरीर को एंटीबॉडी बनाने में समय लगता है और इसलिए कई बार स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एसजीपीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर धीमान ने बताया है कि उनकी पत्नी दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हुई और इसके बाद गुरुवार को उनके संक्रमित होने की रिपोर्ट आई। 

होम आइसोलेशन में हैं पीजीआई डायरेक्टर

प्रोफेसर धीमान ने कहा कि पत्नी को फीवर और थकान सहित शऱीर में दर्द महसूस हो रहा था, वहीं उन्हें खुद बुखार और खांसी की शिकायत हुई। हालांकि सीटी स्कैन के अनुसार ये सब लक्षण बहुत हल्के हैं। 

उन्होंने कहा कि ये पता नहीं चल पा रहा है कि दोनों को संक्रमण कैसे और कहां से हुआ। केवल दोनों ही घर पर रहते हैं, इसलिए वे होम आइसोलेशन में चले गए हैं। प्रोफेसर धीमान और उनकी पत्नी प्रवीणा धीमान भी डॉक्टर हैं। दोनों ने 18 फरवरी को कीविशील्ड वैक्सीन की अपनी दूसरी डोज पूरी की थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनालखनऊकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्रिकेटLSG vs CSK, IPL 2026 Score: 21 गेंद में फिफ्टी, अंशुल कंबोज पर लगातार 4 छक्के, लखनऊ में मार्श ने चेन्नई सुपरकिंग्स की हराया

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी