लाइव न्यूज़ :

देखें: विश्वविद्यालय में चल रही फ्रेशर्स पार्टी को प्रॉक्टर ने करवाई बंद, कथित अश्लील गाने को रोकवाने के लिए स्टाफ ने दिया अश्लील बयान

By आजाद खान | Updated: December 15, 2022 17:07 IST

ऐसे में अब प्रॉक्टर द्वारा दिए गए विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। विश्वविद्यालय में पहले जहां अश्लील गाने को लेकर हंगामा हुआ था, वहीं अब विवादित बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ के ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में चल रहे फ्रेशर्स पार्टी को बंद कराया गया था।इस का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें प्रॉक्टर द्वारा इस प्रोग्राम को बंद करवाया गया है। आरोप है कि प्रोग्राम में अश्लील गाने चलाए जा रहे थे, ऐसे में इसे बंद करवाने के लिए प्रॉक्टर ने ही विवादित बयान दे दिया है।

लखनऊ: शहर के ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स पार्टी के दौरान अश्लील गाने बचाने और गाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कार्यकर्म में  कुछ गाने गाए जा रहे है तभी वहां प्रॉक्टर डॉ. नीरज शुक्ला आते है प्रोग्राम बंद करने की बात कहते है।

यही नहीं उन्हें माइक छिन कर सभी वहां से जाने को कहने और गाए गए गानों को लेकर अश्लील बयान देते हुए देखा गया है। ऐसे में जब से यह वीडियो अपलोड हुआ है, यह चर्चा का विष्य बना हुआ है। 

वीडियो में क्या दिखा

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि आयोजित फ्रेशर्स पार्टी के दौरान ही प्रॉक्टर डॉ. नीरज शुक्ला आते है और कहते है "प्रोग्राम समाप्त।" जानकारी के अनुसार, दरअसल, इस प्रोग्राम में पहले स्टैंडअप कॉमेडी हुआ और इसके बाद हिंदी और भोजपुरी गाने गए थे। दावा है कि इस दौरान अश्लील गाने गए है जिसपर छात्रों ने खूब डांस भी किया है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि प्रॉक्टर डॉ. नीरज शुक्ला अचानक स्टेज पर आते है और प्रोग्राम बंद करने को कहते है। यही नहीं वे एक पुराने हिंदी गाने को लेकर विवादित बयान देते है और छात्रों को धमकी भी देते है कि जिसको भी मेरी बात समझ नहीं आई, वे मुझे बताए। इसके बाद वे स्टेज से उतरते है और पार्टी का मजा ले रहे छात्रों से वहां से जाने को कहते है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को विश्वविद्यालय के छात्रावास के सीनियर्स ने जूनियर्स के लिए एक फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी के उद्घाटन में प्रॉक्टर डॉ. नीरज शुक्ला व प्रोवोस्ट आदि सब वहां आए थे। ऐसे में पार्टी के शुरू होने के कुछ देर बाद प्रॉक्टर और प्रोवोस्ट वहां से चले गए थे जिसके बाद यह दावा किया जा रहा है कि वहां पर कुछ हिंदी और भोजपुरी गाने गाए थे। 

आरोप है कि यहां पर अश्लील गाने गाए गए है जिस पर छात्रों ने खूब डांस भी किया है। जब ये गाने यहां चलते रहे तो अंत में प्रॉक्टर डॉ. नीरज शुक्ला को दखल देना पड़ा और प्रोग्राम को बंद कराना पड़ा। लेकिन प्रॉक्टर शुक्ला ने प्रोग्राम बंद कराते समय छात्रों से संबंधित एक विवादित बयान दे दिया था। 

ऐसे में प्रॉक्टर शुक्ला को छात्रों को धमकाने, प्रोग्राम से बच्चों को भगाने और अश्लील बयान देते हुए देखा गया है। ऐसे में मामले में विवि प्रशासन ने आयोजकों को नोटिस जारी कर जांच कमेटी बनाई है। यही नहीं प्रॉक्टर शुक्ला का वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर भी काफी विवाद घिर गया है। 

टॅग्स :लखनऊवायरल वीडियोUniversity
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ