लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के पास रोडवेज की दो बसों में टक्कर, एक ड्राइवर समेत 6 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 26, 2020 12:14 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के करीब बुधवार सुबह यूपी रोडवेज की दो बसों में टक्कर हो गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरोडवेज की दो बसों में लखनऊ के पास काकोरी में टक्कर, 6 लोगों की मौतमरने वालों में एक ड्राइवर भी शामिल, एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश में लखनऊ-हरदोई रोड पर दो रोडवेज बसों की आपस में टक्कर में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये घटना उस समय हुई जब लखनऊ के बाहरी इलाके में यूपी रोडवेज की दो बसें और एक ट्रक में टक्कर हो गई। 

ये घटना बुधवार सुबह काकोरी पुलिस स्टेशन के करीब हुई। मरने वालों में एक बस ड्राइवर भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार पांच घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। इनका इस्तेमाल किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। इस बीच काकोरी एसीपी एसएम कासिम अबिदी ने इस बात की पुष्टि की है कि 6 लोगों की मौत हुई है और 8 घायल हैं।

काकोरी पुलिस स्टेशन के एक पुलिसकर्मी ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब रोडवेज की एक बस लखनऊ की ओर से आ रही थी। इस बस ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की और इस दौरान इसकी टक्कर दूसरे रोडवेड बस से हो गई। पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में एक दोपहिया चालक भी घायल हुआ है जो वहीं पास में था।

वहीं, ट्रक चालक ने बताया कि जब दो बसों की टक्कर हुई तो उसे कुछ भी ख्याल नहीं रहा और उसने भी अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार ये सड़क दुर्घटना सुबह करीब 6.30 बजे हुई। इन दोनों बसों में 25 यात्री सवार थे।

टॅग्स :लखनऊसड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप