लाइव न्यूज़ :

WATCH: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पीएम मोदी के लोकसभा भाषण के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी को डांटा; बोले- 'आपने सांसदों को व्यवधान उत्पन्न करने का निर्देश दिया'

By रुस्तम राणा | Updated: July 2, 2024 18:08 IST

Open in App

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कांग्रेस नेता का 'विपक्षी सांसदों को सदन के वेल में आने का निर्देश देना' गरिमापूर्ण नहीं था। निराश दिख रहे बिरला ने राहुल गांधी पर "विपक्षी सांसदों को विरोध करने के लिए उकसाने" का आरोप लगाया और कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता से इस तरह के आचरण की उम्मीद नहीं थी।

स्पीकर ने राहुल गांधी से कहा, 'माननीय प्रतिपक्ष के नेता ये शोभा नहीं देता आपको। आपको पर्याप्त समय पर्याप्त अवसर दिया है। ये शोभा नहीं देता। आप सदन में डारेक्शन दो, माननीय नेता जब बोल रहे हों तब खड़े हों। ये शोभा नहीं देता आपको। ये उचित नहीं है संसदीय परंपराओं के अनुसार, ये तरीका ठीक नहीं आपका।  नौ, ये गलत तरीका है आपका।'

ओम बिरला ने राहुल गांधी को डांटते हुए आगे कहा,  'इस तरीके से नहीं चलेगा बिल्कुल। संसद के अंदर गरिमा बनाकर रखें आप। आप गरीमा को तोड़ना चाहते हैं। आपको गरिमा नहीं सदन की। डारेक्शन देते हैं आप लोगों को वेल में आने के लिए। ये प्रतिपक्ष के नेता हैं आप। नौ, गलत तरीका है आपका'

यह घटना मंगलवार को संसद के निचले सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जवाब के दौरान घटित हुई। संसद में पहले ही हंगामेदार सत्र चल रहा है, क्योंकि सोमवार को लोकसभा में राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला था।

टॅग्स :ओम बिरलाराहुल गांधीलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया