घरेलू रसोई गैस 50 रुपए तो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 350.50 रुपए हुआ महंगा, नई दरें आज से प्रभावी
By अनिल शर्मा | Published: March 1, 2023 07:29 AM2023-03-01T07:29:18+5:302023-03-01T07:53:02+5:30
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1103 रुपए हो गई है। यह पहले 1,053 रुपये थी।
नई दिल्लीः घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दामों में बुधवार को इजाफा कर दिय गा है। घरेलू रसोई गैस के दाम में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1103 रुपए हो गई है। यह पहले 1,053 रुपये थी।
वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो जाएगी। नई दरें आज से प्रभावी।
देश के अधिकांश शहरों में अब सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है। लिहाजा अब लोगों को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर ही खरीदना पड़ रहा है। सरकार सिर्फ उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन पाने वाले लाभार्थियों को ही एलपीजी सब्सिडी दे रही है।
एलपीजी के दामों में पिछले साल 4 बार वृद्धि हुई थी। सात मई को प्रति सिलेंडर 50 रुपये की वृद्धि की गयी थी। इससे पहले 22 मार्च को भी प्रति सिलेंडर कीमतों में इतनी ही वृद्धि की गयी थी। 19 मई को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 3.50 रुपये बढ़ाए गए थे।