लाइव न्यूज़ :

मौत से जंग हारे?, वीजा नहीं तो थार रेगिस्तान से पैदल निकले, भारत में बसने का सपना, तेज गर्मी-प्यास ने नाबालिग जोड़ा की ली जान, पढ़िए मार्मिक कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2025 11:22 IST

नाबालिग जोड़ा 17 वर्षीय लड़का और 15 वर्षीय लड़की जैसलमेर में प्रवेश करने में तो सफल हो गए लेकिन भीषण गर्मी उनके लिए जानलेवा साबित हुई।

Open in App
ठळक मुद्देतेज गर्मी और शरीर में पानी की कमी के कारण मौत हो गई।शव भारत के अंदर सीमा से लगभग 12-13 किमी दूर पाए गए थे।मामले की जांच की जा रही है।

जैसलमेरः भारत में नयी ज़िंदगी शुरू करने के लिए उत्सुक पाकिस्तान के एक नाबालिग जोड़े को भारतीय वीज़ा हासिल करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसके बाद वे पैदल ही थार रेगिस्तान से होकर जाने वाली सीमा पार करने के लिए निकल पड़े लेकिन अफसोस की बात यह रही कि तेज गर्मी और प्यास के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। कठोर परिस्थितियों का सामना करते हुए नाबालिग जोड़ा 17 वर्षीय लड़का और 15 वर्षीय लड़की जैसलमेर में प्रवेश करने में तो सफल हो गए लेकिन भीषण गर्मी उनके लिए जानलेवा साबित हुई।

एक स्थानीय कार्यकर्ता के अनुसार तेज गर्मी और शरीर में पानी की कमी के कारण उनकी मौत हो गई। 28 जून को तनोट क्षेत्र में उनके क्षतविक्षत शव पाए गए। पुलिस अधीक्षक चौधरी ने बताया कि लड़के का शव एक पेड़ के नीचे मिला। उसने आसमानी नीले रंग का सलवार कुर्ता पहना हुआ था। शव के पास एक पीला स्कार्फ और एक मोबाइल फोन भी मिला है, साथ ही उसके चेहरे के पास एक खाली कैन भी मिली है, जिसमें संभवतः पहले पानी भरा रहा होगा। उन्होंने बताया कि करीब 50 फुट दूर पुलिस को लड़की का शव मिला, जो पीले रंग का घाघरा-कुर्ता और लाल-सफेद चूड़ियां पहने हुए थी।

दोनों शव मुंह के बल पड़े थे और इस हद तक क्षत विक्षत हो चुके थे कि उनकी पहचान संभव नहीं थी। शवों के पास से पाकिस्तानी पहचान पत्र बरामद किए गए। भारत में पाकिस्तानी अल्पसंख्यक प्रवासियों के अधिकारों की पैरोकारी करने वाले संगठन ‘सीमांत लोक संगठन’ के जिला समन्वयक दिलीप सिंह सोढ़ा के अनुसार, लड़का पाकिस्तान के सिंध प्रांत का रहने वाला था और उसने करीब डेढ़ साल पहले भारत के लिए तीर्थयात्रा वीजा के लिए आवेदन किया था। सोढ़ा ने कहा कि जब लड़के को भारतीय वीजा मिलने की सारी उम्मीदें खत्म हो गईं तो उसने अपनी पत्नी के साथ सीमा पार जाने का फैसला किया।

सोढ़ा ने कहा, ‘‘वह भारत में रहना चाहता था। वह किसी तरह भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया लेकिन दुर्भाग्य से उसकी मौत हो गई।" उन्होंने सोशल मीडिया पर पहचान पत्रों का विवरण प्रसारित किया और जैसलमेर में लड़के के रिश्तेदारों से संपर्क किया, जिन्होंने उसकी पहचान की पुष्टि की। दोनों की कठिन यात्रा का विवरण साझा करते हुए सोढ़ा ने कहा कि उनके रिश्तेदारों के अनुसार, लड़के की बाइक सीमा से लगभग 20 किमी दूर मिली थी, और उनके शव भारत के अंदर सीमा से लगभग 12-13 किमी दूर पाए गए थे।

जैसलमेर के क्षेत्राधिकारी रूप सिंह इंदा ने बताया कि पुलिस ने जैसलमेर स्थित स्थानीय विदेशी पंजीकरण कार्यालय (एफआरओ) से लड़के के वीजा आवेदन के बारे में जानकारी मांगी है। इंदा ने कहा, "हमें अभी तक इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।" मामले की जांच की जा रही है।

 

टॅग्स :राजस्थानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?