लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2020: सज्‍जन जिंदल को गरीबों की मदद करने के लिए 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड'

By उस्मान | Updated: March 19, 2021 15:31 IST

सज्जन जिंदल के फाउंडेशन ने अब तक करीब दल लाख लोगों की मदद की है

Open in App

देश की दूसरी सबसे बड़ी स्‍टील कंपनी जेएसडब्‍ल्यू स्टील यानि जिंदल स्‍टील वर्क्‍स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर सज्‍जन जिंदल को उनके फाउंडेशन द्वारा करीब दस लाख लोगों की मदद करने के लिए 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020' से सम्मानित किया गया है. 

सज्‍जन जिंदल कौन हैं कारोबारी घराने से ताल्लुक रखते हैं. वे हरियाणा सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे और देश के मशहूर बिजनेसमैन ओपी जिंदल और सावित्री जिंदल के बेटे हैं तथा कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल के सबसे छोटे भाई हैं. 

आपने बेंगलुरु के एमएस रमैय्या इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी से मै‍केनिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल कर पारिवारिक कारोबार की जिम्मेदारी संभाली. वर्तमान में आप करीब 14,700 करोड़ रुपए के ग्रुप के चेयरमैन हैं. 

उनका ग्रुप आज स्‍टील के अलावा एनर्जी जैसे कई अहम क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी रखता है. फोर्ब्‍स के मुताबिक जिंदल परिवार की संपत्ति अब करीब 5.1 बिलियन डॉलर की है. 

केंद्र सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ नीति पर गहरी आस्था रखने वाले सज्जन जिंदल को अनेक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है, जिनमें सीईओ ऑफ द इयर-2019, बेस्ट सीईओ अवार्ड-2019, आउटस्टेंडिंग बिजनेस लीडर, जेआरडी टाटा पुरस्कार, भारत सरकार के 2014- नेशनल मेटलर्जिस्ट अवार्ड : इंडस्ट्री आदि प्रमुख हैं. 

आप विश्व स्टील एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और भारत स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. आप जेएसडब्‍ल्यू फाउंडेशन के माध्यम से गरीबों की मदद करते हुए समाज कल्याण के अनेक कार्यक्रमों को अंजाम देते हैं. 

अब तक फाउंडेशन ने करीब दस लाख लोगों की सहायता की है. आप इंडियन इंस्टीट्‌यूट ऑफ मैटल के काउंसिल मेंबर हैं. देश के एक फौलादी व्यक्तित्व को लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द इयर पुरस्कार देते हुए हमें हृदय से आनंद का अनुभव हो रहा है.

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2020महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'