लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2020: लॉकडाउन के दौरान गरीबों की सेवा करने वाले विधायक नीलेश लंके 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020' से सम्मानित

By उस्मान | Updated: March 19, 2021 15:30 IST

कांग्रेस विधायक निलेश लंके को लॉकडाउन के दौरान दिन-रात लोगों की सेवा करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया

Open in App

महाराष्ट्र के अहमदनगर के पारनेर से कांग्रेस विधायक निलेश लंके को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020' से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह सम्मान लॉकडाउन के दौरान दिन-रात लोगों की सेवा करने के लिए मिला है. 

कौन हैं निलेश लंके

जनता लॉकडाउन में घर में, लेकिन विधायक उनकी सेवा में दिन-रात एक किए हुए हैं. यही दृश्य राज्य की एक तहसील में देखने को मिला. वह तहसील थी, अहमदनगर जिले की पारनेर तहसील और नेता थे विधायक नीलेश लंके. 

किस काम के लिए मिला पुरस्कार

लॉकडाउन की घोषणा के दूसरे ही दिन उन्होंने नगर-पुणे महामार्ग पर सुपा में अन्नछत्र स्थापित कर दिया. 68 दिन चले इस अन्नथत्र में महामार्ग के जरिये गांवों की ओर लौट रहे हजारों परप्रांतीय मजदूरों की भूख मिटाई. इतना ही नहीं तो नंगे पैर गांवों की ओर निकले मजदूरों को चप्पलें भी दी गईं. 

तहसील के गरीब परिवारों को 95 लाख रु. की किराना सामग्री वितरित की गई. तहसील के मेंढपाल समाज अपनी भेड़-बकरियों के साथ कोकण और मावला में फंसा हुआ था. उन्हें भी मदद पहुंचाई गई. जिला परिषद स्कूलों के लिए सॉफ्टवेयर ऑनलाइन शाला विकसित किया गया. 

एक हजार बेड का कोविड सेंटर तैयार किया गया. वहां उपचार के साथ भोजन, लाइब्रेरी, खेलों का भी पूरा इंतजाम था. इस सेंटर के भोजन की ख्याति कुछ ऐसी थी कि शरद पवार को भी कहना पड़ा, ‘विधायक साहब आप अगर हर रोज इतना बढ़िया खाना देंगे तो लोग घरों की बजाय कोविड सेंटर में ही रहना पसंद करेंगे.

जब दूसरे राज्यों के मजदूरों को अपने गांव जाने की अनुमति मिली तो लंके ने 200 वाहनों के जरिये उन्हें उनके घरों तक पहुंचाया. खास बात यह कि विधायक ने यह सब काम लोगों से चंदा जुटाकर किया. हमें विधायक नीलेश लंके को ‘लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार देते हुए खुशी हो रही है.

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2020महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?