लाइव न्यूज़ :

लोकपाल को अप्रैल से जुलाई के बीच केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ 30 शिकायतें मिलीं

By भाषा | Updated: August 21, 2021 16:51 IST

Open in App

लोकपाल को इस साल अप्रैल से जुलाई के बीच केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ 30 शिकायतें मिली हैं। ताजा आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। लोकपाल के आंकड़ों के अनुसार इस वित्त वर्ष में की गयीं कुल शिकायतों में 18 जुलाई में और 12 अप्रैल तथा जून में प्राप्त हुईं। इन 30 शिकायतों में 18 समूह ‘ए’ या ‘बी’ के अधिकारियों के खिलाफ और 12 शिकायतें आंशिक या पूर्ण रूप से केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित या उसके द्वारा नियंत्रित ‘किसी संस्था/बोर्ड/ निगम/ प्राधिकरण/ कंपनी/ समिति/ न्यास/स्वायत्त संस्था में अध्यक्ष/सदस्य/ अधिकारी/ कर्मचारी के खिलाफ थीं। आंकड़े बताते हैं कि 11 शिकायतें प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद निस्तारित कर दी गयीं, सात शिकायतों में प्रारंभिक जांच के आदेश दिये गये, एक शिकायत में स्थिति रिपोर्ट मांगी गयी और एक अन्य में टिप्पणियां आमंत्रित की गयीं। लोकपाल ने तीन शिकायतों में फरियादियों से अतिरिक्त सूचना मांगी है। 2021-22 के आंकड़ों के अनुसार तीन शिकायतों में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से प्रारंभिक जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 23 मार्च, 2019 को न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष को लोकपाल के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई थी। इस समय लोकपाल में न्यायिक सदस्यों के दो पद खाली हैं। 2020-21 में लोकपाल को ऐसी 110 शिकायतें मिली थीं। जबकि 2019-20 में प्राप्त शिकायतों की संख्या 1,427 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी