लाइव न्यूज़ :

Lokmat National Conclave: सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल गांधी को भारत और भारतीयता पर न तो गर्व है और न ही ज्ञान

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 28, 2023 16:01 IST

लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी भी शामिल हुए, जहां उन्होंने विपक्ष के उस आरोप का जवाब दिया, जिसमें कहा गया कि भाजपा सत्ताधारी होकर संसद चलने नहीं दे रही।

Open in App
ठळक मुद्देसुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हम सब यही कहते हैं कि भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जबकि ये सच नहीं है ये आधा सच है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि हम लोकतंत्र की जननी हैं।भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि वैशाली का गणराज्य 2500 साल पहले था।

नई दिल्ली: लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स-2022 के चौथे संस्करण का पुरस्कार वितरण समारोह दिल्ली में मंगलवार को आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में संसद के कई सांसद शिरकत कर रहे हैं। इसी क्रम में लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी भी शामिल हुए, जहां उन्होंने विपक्ष के उस आरोप का जवाब दिया, जिसमें कहा गया कि भाजपा सत्ताधारी होकर संसद चलने नहीं दे रही।

उन्होंने कहा कि हम सब यही कहते हैं कि भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जबकि ये सच नहीं है ये आधा सच है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि हम लोकतंत्र की जननी हैं। उन्होंने कहा कि भारत के हर व्यक्ति को गर्व करना चाहिए कि मैग्नाकार्टा ब्रिटेन में तो आया 1215 में, लेकिन भारत में 12वीं शताब्दी में उससे 100 साल पहले कर्नाटक में भगवान बसवन्ना के अनुभव मंडपों पर बैठकर सारे निर्णय होते थे।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि वैशाली का गणराज्य 2500 साल पहले था। यही नहीं, लोकसभा और राज्यसभा का शब्द भी वैदिक काल में सभा, समिति, विदथ और गण से आया है। दुनिया की महज 30 प्रतिशत आबादी शुद्ध लोकतंत्र के अंतर्गत आती है, जिसमें 16 प्रतिशत आबादी भारत की है यानी भारत को हटा दें तो पूरी दुनिया 14 प्रतिशत पर है। 

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी विरासत जिसकी हो, उसके बारे में कोई ये कहे कि लोकतंत्र के ऊपर आक्रमण हो गया। मोदी सरकार से आपको आपत्ति थी तो ठीक है, लेकिन मैंने जो कहा आप उसमें से तो कुछ कह देते कि हम वो देश है, जिसने हमेशा लोकतंत्र के ऊँचे आदर्श दिए हैं। हम वो देश हैं, जिसने प्राचीन गणराज्य दिया है। इसमें एक शब्द कभी भी राहुल गांधी जी ने नहीं बोला क्योंकि उन्हें भारत और भारतीयता पर न तो गर्व और न ही ज्ञान है।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डडॉ. सुधांशु त्रिवेदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर