लोकसभा अध्यक्ष 24 सितंबर को कर्नाटक विधानमंडल के सदस्यों को संबोधित करेंगे

By भाषा | Published: September 23, 2021 01:40 PM2021-09-23T13:40:26+5:302021-09-23T13:40:26+5:30

Lok Sabha Speaker to address members of Karnataka Legislature on September 24 | लोकसभा अध्यक्ष 24 सितंबर को कर्नाटक विधानमंडल के सदस्यों को संबोधित करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष 24 सितंबर को कर्नाटक विधानमंडल के सदस्यों को संबोधित करेंगे

नयी दिल्ली, 23 सितंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 24 सितंबर को कर्नाटक विधानमंडल के सदस्यों को संबोधित करेंगे। लोकसभा सचिवालय के एक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई है।

बयान के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष 24 सितंबर को दोपहर दो बज कर तीस मिनट पर बेंगलुरु में कर्नाटक विधानमंडल के दोनों सदनों अर्थात विधान परिषद और विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगे।

बिरला 'लोकतंत्र-लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा’ विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे ।

इस बयान में कहा गया है कि इस अवसर पर कर्नाटक विधान परिषद के सभापति बसवराज होराट्टी, कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी, प्रदेश के मंत्री, संसद सदस्य, विधान परिषद और विधानसभा के सदस्य आदि उपस्थित रहेंगे।

बयान के अनुसार, बिरला पहली बार किसी विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lok Sabha Speaker to address members of Karnataka Legislature on September 24

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे