लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष ने कई समितियां गठित कीं

By भाषा | Updated: October 10, 2019 05:54 IST

लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि अध्यक्ष ने विनोद कुमार सोनकर को लोकसभा की आचार समिति, सुनील कुमार सिंह को विशेषाधिकार समिति और रवनीत सिंह को सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को निचले सदन के लिए आचार, महिला सशक्तीकरण और याचिका समिति सहित कई समितियां गठित कीं।उन्होंने व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कामकाजी स्थितियां संहिता को श्रम मामलों की स्थायी समिति को निरीक्षण के लिए भेजा है

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को निचले सदन के लिए आचार, महिला सशक्तीकरण और याचिका समिति सहित कई समितियां गठित कीं। लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि अध्यक्ष ने विनोद कुमार सोनकर को लोकसभा की आचार समिति, सुनील कुमार सिंह को विशेषाधिकार समिति और रवनीत सिंह को सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसमें कहा गया कि हीना विजयकुमार गावित महिला सशक्तीकरण समिति की अध्यक्ष होंगी, जबकि राजेंद्र अग्रवाल सरकारी आश्वासन संबंधी समिति के प्रमुख होंगे। इनके अतिरिक्त श्याम सिंह यादव, वीरेंद्र कुमार और रघुराम कृष्णराजू कानुमुरू को क्रमश: सभा पटल पर रखे गए पत्रों संबंधी समिति, याचिका समिति और अधीनस्थ विधान संबंधी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

अध्यक्ष ने संसद सदस्यों के वेतन एवं भत्तों संबंधी संयुक्त समिति के सदस्य भी नामित किए हैं। उन्होंने व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कामकाजी स्थितियां संहिता को श्रम मामलों की स्थायी समिति को निरीक्षण के लिए भेजा है और तीन महीने के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया