लाइव न्यूज़ :

लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला बोले- मॉनसून सत्र शुरू होने के 72 घंटे पहले सांसदों को कराना होगा कोरोना टेस्‍ट

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 28, 2020 20:36 IST

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर संसद के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों सदनों के अधिकारियों, स्वास्थ्य मंत्रालय, डीआरडीओ तथा अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू होकर एक अक्टूबर तक चलने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि मानसून सत्र दो पालियों में सुबह और शाम को आयोजत होने की संभावना है।

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने संसद के मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले शुक्रवार (28 अगस्त) को स्वास्थ्य मंत्रालय, एम्स, आईसीएमआर, डीआरडीओ और दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों के साथ बैठक की है। बैठक के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि सद के मानसून सत्र की शुरुआत से 72 घंटे पहले सांसदों से कोरोना वायरस का जांच कराना होगा। हालांकि ओम बिरला ने ये कहा है कि वह अपील करेंगे की सभी सांसद अपना कोविड-19 टेस्ट कराएं। संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू होकर एक अक्टूबर तक चलने की संभावना है।

ओम बिरला ने कहा कि सांसदों के अलावा मंत्रालय के अधिकारियों, मीडिया के प्रतिनिधियों, लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय के कर्मचारियों सहित संसद भवन परिसर में प्रवेश करने की संभावना वाले सभी लोगों सत्र शुरू होने से पहले कोरोना वायरस की जांच कराएंगे। 

इसके अलावा संसद के मानसून सत्र के दौरान निर्देश दिया गया है कि स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। संसद परिसर में भी स्वास्थ्य जांच के लिए इंतजाम किए जाएंगे। 

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मानसून सत्र से संक्रमण न फैले तथा संसद चले, इसके लिए विशेषज्ञों के सुझाव के अनुसार सारी तैयारी की जाएंगी। 

जानें मानसून सत्र से और क्या-क्या तैयारी की जाएगी

बैठक के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) में बैठने की व्यवस्था कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप होगी। सत्र आयोजित करने के लिये व्यापक व्यवस्था की गई है। 

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सत्र के दौरान बिना छुए सुरक्षा जांच (जिरो टच) करने की व्यवस्था की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि मानसून सत्र दो पालियों में सुबह और शाम को आयोजत होने की संभावना है। समझा जाता है कि इस तरह की व्यवस्था कोविड-19 महामारी के कारण किये जाने का विचार किया गया है । 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ बैठक में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया,  निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया, बलराम भार्गव, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

भारत में कोविड-19 के ताजा अपडेट

भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 77,266 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 33,87,500 हो गए। पिछले 24 घंटे में 1,057 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 61,529 हो गई।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलओम बिरलासंसद मॉनसून सत्रसंसदकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?