लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019ः 'अगर पीएम मोदी की वापसी हुई तो देश में होगा राष्ट्रपति शासन' 

By IANS | Updated: February 10, 2018 23:52 IST

हार्दिक ने कहा, "मैं किसी ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री देखना चाहता हूं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और सुरक्षा और देश की सुरक्षा के बारे में बात करे, नाकि जो संसद में 90 मिनट पर विपक्षी दलों की आलोचना करता रहे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए गुजरात के फायरब्रांड पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने शनिवार को कहा कि अगर 2019 के आम चुनावों में मोदी की सत्ता में वापसी होती है तो इसका नतीजा देश में 'राष्ट्रपति शासन' होगा। उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ गैर-भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) को संगठित होकर लड़ने का आह्वान किया, "जो देश को बांटने की कोशिश में जुटी है।"

उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा, "अगर नरेंद्र मोदी की अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनावों में वापसी होती है तो देश में राष्ट्रपति शासन लग जाएगा इसलिए सभी गैर-भाजपा दलों को संगठित होकर इस सरकार के खिलाफ लड़ना चाहिए, जो देश को बांटने में जुटी है।" पटेल ने प्रधानमंत्री की उनके द्वारा संसद में विपक्षी दलों पर की गई टिप्पणी को लेकर भी आलोचना की। 

उन्होंने कहा, "मैं किसी ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री देखना चाहता हूं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और सुरक्षा और देश की सुरक्षा के बारे में बात करे, नाकि जो संसद में 90 मिनट पर विपक्षी दलों की आलोचना करता रहे। मैं ऐसा प्रधानमंत्री नहीं चाहता।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उनकी 'सादगी' के लिए प्रशंसा करते हुए पटेल ने 2019 के आम चुनाव में उनके लिए बंगाल में चुनावी अभियान चलाने का वादा किया। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक ने शुक्रवार की शाम ममता बनर्जी से मुलाकात की कहा कि उन्हें तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का आश्वासन दिया गया था।

बनर्जी के साथ हुई अपनी बैठक का हवाला देते हुए पटेल ने कहा, "मैंने ममता दी के साथ बैठक में काफी कुछ सीखा और बंगाल जैसे बड़े राज्य की मुख्यमंत्री होने के बावजूद उनकी सादगी से काफी कुछ सीखा है। उन्होंने मुझे कहा कि कैसे लोगों से बात करें और कैसे सबकी सुनें।" बनर्जी को एक 'शक्तिशाली महिला' के रूप में वर्णित करते हुए पटेल ने कहा कि उन्होंने उन्हें उनके संघर्ष के दिनों के बारे में बताया। 

टॅग्स :हार्दिक पटेलनरेंद्र मोदीबीजेपीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप