लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में पास हुआ उपभोक्ता संरक्षण विधेयक', सरकार ने कहा- शिकायतों पर तुरंत मिलेगा न्याय

By भाषा | Updated: July 30, 2019 15:47 IST

उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट मामले पर सदन में विपक्षी दलों की नारेबाजी के बीच उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा कि इस विधेयक को संसद की स्थायी समिति की सिफारिशों के आधार पर तैयार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह विधेयक अपने आप में एक संपूर्ण विधेयक हैमंत्री ने कहा कि शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था की गई है क्योंकि पहले उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ता था।

सरकार ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि ‘उपभोक्ता संरक्षण विधेयक-2019’ उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देगा और उनकी शिकायतों पर त्वारित न्याय मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा, वहीं विपक्ष ने सरकार पर राज्यों के अधिकार अपने हाथ में लेने की कोशिश का आरोप लगाया। यह विधेयक मंगलवार (30 जुलाई) को लोकसभा में पास हो गया। 

उन्नाव मामले पर सदन में विपक्षी दलों की नारेबाजी के बीच उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा कि इस विधेयक को संसद की स्थायी समिति की सिफारिशों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय मिले। मंत्री ने कहा कि शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था की गई है क्योंकि पहले उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ता था।

दानवे ने कहा कि उपभोक्ता किसी मामले में फैसले को राज्य और केंद्रीय आयोग तक में चुनौती दे सकते हैं। विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह विधेयक अपने आप में एक संपूर्ण विधेयक है जिसमें स्थायी समिति की सिफारिशों को समाहित किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले मामलों के निपटारे में लंबा समय लग जाता था, लेकिन अब इस विधेयक के पारित होने के बाद मामले का त्वरित निपटारा हो सकेगा।

अग्रवाल ने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से भ्रामक विज्ञापनों पर रोक लगाने में भी मदद मिलेगी। कांग्रेस के विष्णु प्रसाद ने कहा कि जिस तरह सरकार अधिकारों के केंद्रीकरण और राज्यों के अधिकार लेने का प्रयास कर रही है, उसी तर्ज पर सदन में यह विधेयक भी लाया गया है। सरकार को राज्यों पर भरोसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि विधेयक की सार्थकता तब है जब आम उपभोक्ता के मन में सुरक्षा की भावना पैदा हो। उन्होंने इसे स्थाई समिति को भेजने की मांग की प्रसाद ने कहा कि सरकार भाजपा की हो या कांग्रेस की उपभोक्ता संतुष्ट होना चाहिए और इस सरकार में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने कहा कि कंपनियों की दिलचस्पी उत्पाद बेचने में ज्यादा है, उपभोक्ता को सेवा प्रदान करने में नहीं है। 

टॅग्स :संसदउपभोक्ता संरक्षण विधेयक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह