लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के इस सीट से 185 उम्मीदवार मैदान में, ईवीएम नहीं अब बैलेट पेपर का होगा इस्तेमाल

By विनीत कुमार | Updated: March 29, 2019 08:58 IST

ईवीएम का इस्तेमाल अधिकतम 64 उम्मीदवारों के लिए किया जा सकता है। ऐसे में निजामाबाद में मतदान के लिए अब बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा।

Open in App

तेलंगाना के निजामाबाद लोकसभा क्षेत्र में इस बार वोटिंग के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग के अधिकारियो के अनुसार यहां से 185 उम्मीदवार मैदान में हैं और इसलिए बैलेट पेपर से चुनाव का फैसला लिया गया है। यहां से चुनाव लड़ने वाले ज्यादातर उम्मीदवार किसान हैं। 

इस सीट से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता भी यहां से चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस ने मधु याक्षी गौड़ को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट से नामांकन वापस लेने का  आखिरी दिन गुरुवार को था। मुख्य निर्वाधन अधिकारी रजत कुमार ने बताया कि 185 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 178 किसान हैं। यहां से ज्यादातर किसान हल्दी और ज्वार की खेती करते हैं। इन किसानों ने अपने फसल के उचित दाम नहीं मिलने और दूसरी समस्याओं को उजागर करने के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया

बता दें कि इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल अधिकतम 64 उम्मीदवारों के लिए किया जा सकता है। ऐसे में निजामाबाद में मतदान के लिए अब बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। रजत कुमार ने बताया कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने को लेकर अब भी चर्चा जारी है और आखिरी फैसला चुनाव आयोग ही लेगा।

रजत कुमार ने साथ ही बताया कि राज्य के 17 लोकसभा सीटों से 443 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में 11 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं। राज्य में मेडक क्षेत्र से केवल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबार1,695.54 करोड़ रुपये की लागत, 1327 एकड़ में फैला और 24,400 नौकरी?, वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम