लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः राजस्थान में गर्मी बढ़ी तो चुनाव प्रचार ठंडा होने की आशंका!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 3, 2019 19:06 IST

राजस्थान में बढ़ती गर्मी के कारण बड़े नेताओं की सभाएं भी प्रभावित होने की आशंका है, क्योंकि एक तो दोपहर में सभाएं करना संभव नहीं होगा और ऐसी सभाओं के लिए भीड़ जुटाना और भी मुश्किल होगा.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही राजधानी तक की भागमभाग की सियासी गर्मी तो कमजोर पड़ गई है

होली की विदाई के साथ ही राजस्थान में बढ़ती गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. इस बढ़ती गर्मी के कारण चुनाव प्रचार ठंडा पड़ने की आंशका गहरा रही है. 

उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही राजधानी तक की भागमभाग की सियासी गर्मी तो कमजोर पड़ गई है, लेकिन चुनाव क्षेत्र में प्रचार की रणनीति बनाना आसान नजर नहीं आ रहा है. 

बड़ी समस्या यह है कि विभिन्न सियासी दलों के उम्मीदवारों के ऐलान में देरी हुई है, जिसके कारण प्रचार का समय पहले ही कम हो गया था, अब बढ़ती गर्मी भी दोपहर के समय में प्रचार रोक देगी. गर्मी के बढ़ते असर के कारण जमीनी प्रचार, सभाएं आदि की रूपरेखा तैयार करना मुश्किल होता जा रहा है, क्योंकि ऐसी गर्मी में प्रचार के लिए भीड़ जुटाना आसान नहीं है.

प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. मौसम विभाग ने जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जालौर, पाली, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा आदि क्षेत्रों में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लू चलने की भी चेतावनी दी है. 

बढ़ती गर्मी का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इस वक्त विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान- 18 से 22 डिग्री के बीच चल रहा है. राजधानी जयपुर में ही न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है.

प्रदेश में बढ़ती गर्मी के कारण बड़े नेताओं की सभाएं भी प्रभावित होने की आशंका है, क्योंकि एक तो दोपहर में सभाएं करना संभव नहीं होगा और ऐसी सभाओं के लिए भीड़ जुटाना और भी मुश्किल होगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019राजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील