लाइव न्यूज़ :

देवगौड़ा की हार से कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन को झटका

By भाषा | Updated: May 23, 2019 22:39 IST

कांग्रेस -जद(एस) गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार थे। उन्होंने अपना गढ़ एवं हासन सीट अपने पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना के लिए छोड़ने के बाद आखिरी क्षणों में तुमकुर से चुनाव लड़ने का विकल्प चुना था।

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की तुमकुर लोकसभा सीट से हार के साथ कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) को एक बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को बताया कि देवगौड़ा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार से 13,000 से अधिक वोटों के अंतर से हार गए। देवगौड़ा

कांग्रेस -जद(एस) गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार थे। उन्होंने अपना गढ़ एवं हासन सीट अपने पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना के लिए छोड़ने के बाद आखिरी क्षणों में तुमकुर से चुनाव लड़ने का विकल्प चुना था। आयोग के ब्यौरे के मुताबिक भाजपा के एस बासवराज को 5,96,127 वोट मिले, जबकि देवगौड़ा को 5,82,788 मिले।

तुमकुर में चुनावी मुकाबला लिंगायत और वोक्कालिगा समुदायों के बीच तकरार के तौर पर भी देखा गया। ये दोनों कर्नाटक में वर्चस्व रखने वाले समुदाय हैं। बासवराज लिंगायत समुदाय से जबकि देवगौड़ा वोक्कालिगा समुदाय से हैं। गौरतलब है कि देवगौड़ा ने चुनावी राजनीति से सन्यास लेने की ओर भी इशारा किया था और यह संभवत: उनका आखिरी चुनाव था।

कांग्रेस ने सीटों के बंटवारे के समझौता के तहत तुमकुर सीट सहयोगी दल के लिए छोड़ी थी। इस सीट पर बासवराज ने 2014 के चुनाव में कांग्रेस के मुद्दहनुमनगौड़ा को 74,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावलोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष