लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: हरियाणा में 53 सालों में 5 महिलाएं ही पहुंची संसद, इस बार 11 महिला उम्मीदवार आजमा रहीं किस्मत

By भाषा | Updated: April 30, 2019 15:13 IST

लोकसभा चुनाव: हरियाणा की छह संसदीय सीटें ऐसी हैं जहां से लोगों ने कभी किसी महिला को नहीं जिताया है। इस बार के चुनावों में खास बात यह भी है कि राज्य में 11 में से सात महिलाएं बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी दंगल में ताल ठोंक रही हैं पर इतिहास उनके पक्ष में गवाही नहीं दे रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की कुमारी शैलजा ही एकमात्र ऐसी महिला हैं जो तीन बार लोकसभा पहुंच सकीं हैभिवानी महेंद्रगढ़ से 2009 में सांसद रहीं बंसी लाल की पोती एक बार फिर मैदान में हैं

हरियाणा के गठन से लेकर अब तक यहां से केवल पांच महिलाएं ही संसद तक पहुंच पाई हैं। इस बार आम चुनाव में 11 महिलाएं अपनी चुनावी किस्मत आजमां रहीं हैं। दुखद बात यह है कि अपने कम लिंगानुपात के लिए आलोचना के घेरे में रहने वाले इस राज्य से पिछले लोकसभा चुनाव में कोई भी महिला जीत हासिल नहीं कर सकी थी।

यहां छह संसदीय सीटें ऐसी हैं जहां से लोगों ने कभी किसी महिला को नहीं जिताया है। इस बार के चुनावों में खास बात यह भी है कि राज्य में 11 में से सात महिलाएं बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी दंगल में ताल ठोंक रही हैं पर इतिहास उनके पक्ष में गवाही नहीं दे रहा है। 

श्रेय चंद्रवती बनी थीं पहली महिला सांसद 

यहां आज तक कोई निर्दलीय महिला उम्मीदवार विजयी घोषित नहीं हुई है। पहली महिला सांसद की बात करें तो यह श्रेय चंद्रवती को हासिल है। वह जनता पार्टी के टिकट पर 1977 में भिवानी सीट से विजयी हुईं थीं। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेहद निकट समझे जाने वाले नेता बंसी लाल को हराया था। हालांकि बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गईं थीं और 1990 में वह पुड्डुचेरी की राज्यपाल भी बनीं। राज्य से अब तक 151 सांसद चुने गए हैं जिनमें से सिर्फ आठ महिलाएं ही सांसद बन सकीं हैं। 

तीन बार लोकसभा पहुंचने वाली महिला हैं कुमारी शैलजा 

कांग्रेस की कुमारी शैलजा ही एकमात्र ऐसी महिला हैं जो तीन बार लोकसभा पहुंच सकीं है। दो बार अंबाला सीट से और एक बार सिरसा सीट से। शैलजा ने पीटीआई-भाषा को से कहा, ‘‘राज्य ने खूब तरक्की की है लेकिन जब महिलाओं की बात आती है तो अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। इस समस्या को हल करने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को आगे आना होगा।

भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से बंसी लाल की पोती लड़ रही हैं चुनाव 

भिवानी महेंद्रगढ़ से 2009 में सांसद रहीं बंसी लाल की पोती एक बार फिर मैदान में हैं। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘महिलाएं सशक्त राजनीतिज्ञ हो सकती हैं। मेरी मां (किरण चौधरी) ने खुद को साबित किया है। यह दुख की बात है कि अबतक बहुत कम संख्या में महिलाएं सांसद निर्वाचित हुई हैं। मैं महिलाओं से आगे आने की अपील करता हूं।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावहरियाना लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील