Lok Sabha Elections 2024: ''भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, ये सबसे बड़ा झूठ है'', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: March 21, 2024 02:10 PM2024-03-21T14:10:34+5:302024-03-21T14:16:44+5:30

राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत में कोई लोकतंत्र नहीं है। यह विचार कि भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इससे बड़ा झूठ और कोई नहीं हो सकता है।

Lok Sabha Elections 2024: "We are fighting against the demonic power full of hatred", Rahul Gandhi attacks PM Modi | Lok Sabha Elections 2024: ''भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, ये सबसे बड़ा झूठ है'', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा

फाइल फोटो

Highlightsराहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज भारत में कोई लोकतंत्र नहीं हैभारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, इससे बड़ा झूठ और कोई नहीं हो सकता हैमोदी सरकार ने कांग्रेस के बैंक खातों को सीज कर दिया, चुनाव आयोग ने भी कुछ नहीं कहा

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के खातों को फ्रीज करने पर कांग्रेस नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राहुल गांधी ने अपनी विवादित 'शक्ति' टिप्पणी को फिर से दोहराते हुए कहा कि वे नफरत से भरी "असुर-शक्ति" के खिलाफ लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद धारदार हमला करते हुए कहा,  "हम नफरत से भरी 'असुर-शक्ति' के खिलाफ लड़ रहे हैं।"

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि आज भारत में "कोई लोकतंत्र नहीं" है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विचार कि भारत एक लोकतंत्र है, पूरी तरह से झूठा है।

राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बैंक अकाउंट्स को ब्लॉक करके बीजेपी भारतीय लोकतंत्र को बहुत नुकसान पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा, "यह कांग्रेस पार्टी पर एक आपराधिक कार्रवाई है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री द्वारा की गई एक आपराधिक कार्रवाई है। इसलिए यह विचार कि भारत एक लोकतंत्र है, सबसे बड़ा झूठ है। आज भारत में कोई लोकतंत्र नहीं है। यह विचार कि भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। एक पूर्ण झूठ के अलावा और कुछ नहीं है।''

राहुल गांधी ने कहा, "भारत के 20 प्रतिशत लोग हमें वोट देते हैं और हम किसी भी चीज़ के लिए 2 रुपये का भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं। चुनावों में हमें कमजोर करने के लिए यह साजिश रची गई है। भले ही आज हमारे बैंक खाते बंद हैं, लेकिन ये हमारा नहीं भारतीय लोकतंत्र का भारी नुकसान है।"

दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस के सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। पार्टी कोई प्रचार कार्य नहीं कर सकती, पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन नहीं कर सकती और पार्टी उम्मीदवारों का समर्थन नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा, "हमारे सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। हम कोई प्रचार कार्य नहीं कर सकते, हम अपने कार्यकर्ताओं का समर्थन नहीं कर सकते, हम अपने उम्मीदवारों का समर्थन नहीं कर सकते। यह चुनाव प्रचार से दो महीने पहले किया गया है। म।''

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी पहले ही आईटी केस लड़ते हुए एक महीना बर्बाद कर चुकी है और उसकी चुनाव लड़ने की क्षमता को नुकसान पहुंचा है।

राहुल गांधी ने कहा, "यह कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज नहीं किया जा रहा है। यह भारतीय लोकतंत्र को फ्रीज किया जा रहा है। सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के रूप में हम कोई भी कार्रवाई करने में असमर्थ हैं। हम विज्ञापन बुक नहीं कर सकते हैं या अपने नेताओं को कहीं भी नहीं भेज सकते हैं। भाजपा का यह हमला देश के लोकतंत्र पर है।“

उन्होंने कहा, "मेरे लिए दिलचस्प बात यह है कि इस देश में ऐसी संस्थाएं हैं, जिनसे लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा करने की अपेक्षा की जाती है। देश में एक चुनाव आयोग है लेकिन उसने कुछ भी नहीं कहा है कि आपने सबसे बड़े राजनीतिक दलों में से एक के बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं।“

मालूम हो कि बीते 8 मार्च को आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) ने कांग्रेस पार्टी द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें आयकर विभाग द्वारा उनके बैंक खातों की वसूली और फ्रीजिंग की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की गई थी। आईटीएटी ने कहा था कि कांग्रेस की ओर से दिया गया रोक आवेदन बिना योग्यता के है।

Web Title: Lok Sabha Elections 2024: "We are fighting against the demonic power full of hatred", Rahul Gandhi attacks PM Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे