लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: बदायूं से धर्मेंद्र नहीं शिवपाल यादव लड़ेंगे चुनाव, वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ सुरेंद्र सिंह पटेल, समाजवादी पार्टी ने लिस्ट जारी की

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2024 19:23 IST

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को उत्‍तर प्रदेश की पांच और लोकसभा सीटों के अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देबदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी संघमित्रा मौर्या सांसद हैं। सोमवार को 11 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अफजाल अंसारी का नाम भी शामिल है।

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार को तीसरी लिस्ट जारी कर दी। बदायूं लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव नहीं शिवपाल सिंह यादव चुनाव लड़ेंगे। बदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी संघमित्रा मौर्या सांसद हैं। स्वामी प्रसाद मौर्या ने आज ही सपा से इस्तीफा दे दिया है। वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ सुरेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से 11 और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। पार्टी ने सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव को बदायूं सीट से उम्‍मीदवार बनाया है। सपा प्रवक्‍ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी ने पांच और सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं।

शिवपाल सिंह यादव को पूर्व में घोषित धर्मेंद्र यादव के स्‍थान पर बदायूं से टिकट दिया गया है। शिवपाल इस वक्‍त जसवंतनगर सीट से सपा के विधायक हैं। कैराना सीट से विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन को कैराना लोकसभा सीट से उम्‍मीदवार बनाया है। इसके अलावा बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत को प्रत्‍याशी बनाया गया है।

प्रत्याशियों की सूची में माफिया-राजनीतिक नेता मुख्तार अंसारी के भाई और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अफजाल अंसारी का नाम भी शामिल है। सपा ने यह सूची ऐसे समय जारी की है, जब उसे आगामी राज्यसभा चुनाव के लिये पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्गों के उम्मीदवारों को टिकट नहीं देने पर पार्टी नेताओं और गठबंधन के सहयोगी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

सपा ने गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से बसपा के मौजूदा सांसद अफजाल अंसारी को इसी सीट से मैदान में उतारा है। अफजाल माफिया व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के भाई हैं। दिसंबर 2023 में उच्चतम न्यायालय ने 2007 के गैंगस्टर एक्ट मामले में बसपा सांसद अफजाल अंसारी की सजा को यह कहते हुए निलंबित कर दिया था कि उनका गाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र विधायिका में अपने वैध प्रतिनिधित्व से वंचित हो जाएगा, क्योंकि मौजूदा लोकसभा के शेष कार्यकाल को देखते हुए इस सीट पर उपचुनाव नहीं हो सकता है।

सपा उम्मीदवारों की सूची में शामिल अन्य प्रत्याशियों में हरेंद्र मलिक (मुजफ्फरनगर), नीरज मौर्य (आंवला), राजेश कश्यप (शाहजहांपुर-सुरक्षित), ऊषा वर्मा (हरदोई- सुरक्षित), आर के चौधरी (मोहनलालगंज- सुरक्षित), एसपी सिंह पटेल (प्रतापगढ़), रमेश गौतम (बहराइच -सुरक्षित), श्रेया वर्मा (गोंडा), वीरेंद्र सिंह (चंदौली) और रामपाल राजवंशी (मिश्रिख - सुरक्षित) हैं।

11 उम्मीदवारों में से चार पिछड़े समुदाय से हैं। अलावा पांच अनुसूचित जाति से हैं तथा वीरेंद्र सिंह क्षत्रिय हैं, जबकि अफजाल अंसारी मुस्लिम हैं। सपा ने इससे पहले 30 जनवरी को उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित किये थे। सपा द्वारा गत 30 जनवरी को जारी 16 लोकसभा उम्मीदवारों की सूची में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और अक्षय यादव नाम भी शामिल हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024समाजवादी पार्टीनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशBJPअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या बढ़कर 8537923 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’