लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में शीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार! जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा

By आकाश चौरसिया | Updated: March 6, 2024 15:32 IST

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में मंगलवार को हुई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की हुई बैठक के बाद माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में शीट शेयरिंग का फॉर्मूला जल्द ही सबके सामने होगा।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Elections 2024: भाजपा 48 में से इतनी सीटों पर लड़ेगी चुनावLok Sabha Elections 2024: एनसीपी और शिवसेना भी ज्यादा सीटों पर लड़ना का कर रह दावाLok Sabha Elections 2024: लेकिन अभी पिक्चर बाकी है, आधिकारिक घोषणा का इंतजार

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में मंगलवार को हुई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की हुई बैठक के बाद माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में शीट शेयरिंग का फॉर्मूला जल्द ही सबके सामने होगा। इसके तहत शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी को 13 सीटें मिल सकती है। वहीं, अजित पवार वाली एनसीपी को महाराष्ट्र से 6 सीट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। ये सभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) गठबंधन का हिस्सा है और शीट शेयरिंग के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर भी हैं। 

सामने आई खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र में भाजपा कुल 48 सीटों में से 29 पर चुनाव लड़ सकती है। यह बात एक मीडिया रिपोर्ट में आई। एक दूसरी रिपोर्ट में बताया गया कि भाजपा 32 से ज्यादा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने जा रही है।  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीती रात यानी मंगलवार को एनडीए गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक की है। वहीं, रिपोर्ट में ये भी सामने आ रहा है कि एकनाथ शिंदे की शिवशेना और एनसीपी (अजित पवार) ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव में जाने की मां कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, बैठक बहुत ही सकारात्मक रही है और जल्द ही अच्छे परिणाम सबके सामने होंगे। 

मंगलवार को रात 10 बजे अमित शाह के नेतृत्व में हुई एनडीए सहयोगियों की बैठक में अजित पवार और भाजपा नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल थे। इसके बाद अमित शाह ने सभी नेताओं से एक-एक कर एकनाथ शिंदे के साथ बैठक की। महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटें चुनाव के मद्देनजर यूपी के बाद सबसे अहम मानी जा रही है।

दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा के 48 में से 26 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना जतीई थी। उन्होंने ये भी उसी समय कहा था कि हो सकता है कि सीट के लिए फॉर्मूल तैयार हो रहा है और उसके बाद ही कुछ कहना उचित होगा।  

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्रNCPशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए