लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: PM मोदी आज राजस्थान- उत्तराखंड में करेंगे रैली को संबोधित, राहुल गांधी की राजस्थान में इस जिले में होगी सभाएं

By अंजली चौहान | Updated: April 11, 2024 10:05 IST

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक चुनावी रैली और राजस्थान के करौली-धौलपुर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

Open in App

Lok Sabha Elections 2024: 18वें लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान को अब कुछ ही दिन बाकी है उससे पहले वोटरों को रिझाने के लिए तमाम पार्टियां जुटी हुई है। सत्ता में वापसी करने के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार जोरों-शोरों से चुनावी प्रचार में जुटी हुई है। इस काम का मोर्चा संभालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और उत्तराखंड में ताबड़तोड़ रैली करने वाले हैं। पीएम मोदी भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में गुरुवार को करौली-धौलपुर और शुक्रवार को बाड़मेर में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करते हुए पूरे राजस्थान में प्रचार अभियान शुरू करेंगे। 

क्या है पीएम मोदी का शेड्यूल?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक चुनावी रैली और राजस्थान के करौली-धौलपुर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी रैली है जो गुरुवार दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने अप्रैल में उत्तराखंड के पिथौरागढ में एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित किया था। प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

राज्य भाजपा प्रवक्ता प्रमोद वशिष्ठ की एक विज्ञप्ति के अनुसार, पीएम मोदी का 11 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह करौली जाएंगे, जहां उनका 1:15 बजे विजय शंखनाद सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के समर्थन में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। रैली में पीएम मोदी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और अन्य बीजेपी नेता भी मौजूद रहेंगे।रैलियों के अलावा, अभियान कार्यक्रम के हिस्से के रूप में दोपहर 3 बजे दौसा में सोमनाथ चौराहे से गुप्तेश्वर दरवाजा तक एक रोड शो की योजना बनाई गई है।

गौरतलब है कि करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र  में 19 अप्रैल को पहले चरण में ही मतदान होने वाले हैं। इस लिहाज से यह रैली अहम है। दूसरी ओर उत्तराखंड में 19 अप्रैल को राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदान से पहले प्रधानमंत्री रैली करने जा रहे हैं। 

इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में होने वाला है जिसका पहला चरण 19 अप्रैल को है और चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। 

राहुल गांधी आज उतरेंगे चुनावी रण में

एक ओर जहां पीएम मोदी राजस्थान में मौजूद रहेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को राजस्थान के चुनावी रण में उतरेंगे और सुबह 11 बजे अनूपगढ़ और दोपहर 3 बजे फलोदी में चुनावी सभाएं करेंगे।

अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र से श्री गंगानगर और बीकानेर लोकसभा क्षेत्र और फलौदी विधानसभा क्षेत्र से जोधपुर, बाड़मेर के साथ-साथ पाली लोकसभा क्षेत्र पर राहुल गांधी का फोकस रहेगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीराहुल गांधीराजस्थान लोकसभा चुनाव २०२४उत्तराखंड लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना