लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "नेहरू से लेकर राजीव तक सबने गरीबी मिटाने की बात की, लेकिन इसमें फेल रहे", राजनाथ सिंह ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 16, 2024 07:11 IST

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक सबने गरीबी उन्मूलन को लेकर कैवल बयानबाजी की है।

Open in App
ठळक मुद्देनेहरू से लेकर राजीव गांधी तक सबने गरीबी उन्मूलन को लेकर कैवल बयानबाजी की हैरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की जमकर आलोचना कीराजनाथ सिंह ने जनता को गुमराह करने के लिए नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, कांग्रेस की आलोचना की

कठुआ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते सोमवार को कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक सबने गरीबी उन्मूलन को लेकर लगातार बयानबाजी की लेकिन उसका प्रभावी समाधान करने में पूरी तरह से फेल रहे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने वर्षों से कांग्रेस की ओर से ठोस योजनाओं की कमी पर जोर दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को 'लखपति दीदी' का दर्जा दिलाने सहित भाजपा की पहलों पर भी प्रकाश डाला।

रक्षामंत्री सिंह ने कहा, "1951 से, जवाहर लाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक, कांग्रेस ने गरीबी उन्मूलन के बारे में बात की थी, लेकिन इसे खत्म करने के लिए कोई समाधान पेश नहीं किया।"

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाया गया है और भाजपा ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा किया है।

सार्वजनिक रैली में केंद्रीय मंत्री और निवर्तमान सांसद और कठुआ से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार जितेंद्र सिंह, भाजपा महासचिव अशोक कौल और डीके मन्याल समेत अन्य नेता मौजूद थे।

अपने चुनावी भाषण में राजनाथ सिंह ने उल्लेख किया कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए काम किया है और जम्मू-कश्मीर को भारत के अभिन्न अंग के रूप में एकीकृत करने के लिए अनुच्छेद 370 को हटाने का निर्णय भी लिया है। हालांकि, सिंह ने जनता को गुमराह करने के लिए नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस की जमकर आलोचना की।

राजनाथ सिंह ने जितेंद्र सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि एक मंत्री के तौर पर वह अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाते हैं और संसद में प्रभावी तरीके से अपना नजरिया रखते हैं. सिंह ने दावा किया कि पिछले रुझानों पर भरोसा करने के बजाय, जितेंद्र सिंह जनता के आशीर्वाद और बहुमत वोटों से विजयी होंगे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया है जो देश की तीव्र प्रगति को स्वीकार करती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कद बढ़ा है।

पहले जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी बात रखता था तो उसकी बातों को उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था. उन्होंने कहा, लेकिन आज जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलता है तो पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक रूप से प्रगति की है और 2014 के बाद से अपनी अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में 11वें से 5वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भारत की आजादी के बाद लोगों से किए गए वादों को आंशिक रूप से भी पूरा किया होता, तो भारत 25-30 साल पहले ही दुनिया के अग्रणी देशों में से एक बन गया होता।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024जम्मू कश्मीरराजनाथ सिंहBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’