लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: आखिर क्या है कारण, निर्वाचन आयोग ने मुर्शिदाबाद डीआईजी को पद से हटाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2024 17:04 IST

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले पश्चिम बंगाल का दौरा करते हुए निर्वाचन आयोग ने कहा था कि चुनावी हिंसा को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ‘‘उच्च स्तर’’ पर जवाबदेही तय की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुर्शिदाबाद के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) को हटाने का आदेश दिया।अधिकारी की ओर से ‘‘निगरानी की कमी’’ को लेकर उन पर यह कार्रवाई की है। हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया।

Lok Sabha Elections 2024: निर्वाचन आयोग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) को हटाने का आदेश दिया। उन्हें जिले में हिंसा तथा अन्य घटनाओं को तुरंत रोकने में कथित तौर पर ‘पर्यवेक्षण की कमी’ को लेकर हटाया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आयोग ने कहा कि जिले में दो हिंसक घटनाएं हुईं, जिनमें हथियारों और विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया।सूत्रों ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मुकेश को हटाया जा रहा है। वह मुर्शिदाबाद रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक हैं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले राज्य का दौरा करते समय आयोग ने कहा था कि चुनावी हिंसा को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ‘‘उच्च स्तर’’ पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। ईद पर इस ‘हाई-प्रोफाइल’ निर्वाचन क्षेत्र में हिंसा की सूचना मिली थी।

इस क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी गुटों ने कथित तौर पर एक-दूसरे पर बम फेंके थे। इस सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी, तृणमूल कांग्रेस नेता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान तथा भाजपा के गौरी शंकर घोष मैदान में हैं ।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव २०२४ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब