लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं, आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं, आपका आदेश सिर माथे पे", आकाश आनंद ने मायावती द्वारा 'राजनीतिक उत्तराधिकारी' पद से हटाए जाने के बाद कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 9, 2024 11:26 IST

बसपा प्रमुख मायावती द्वारा राजनीतिक उत्तराधिकारी के पद से हटाये जाने के बाद उनके भतीजे आकाश आनंद ने कहा कि वो बसपा सुप्रीमो के फैसले का सम्मान करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआकाश आनंद ने मायावती द्वारा विभिन्न पदों से हटाये जाने के बाद कहा कि वो फैसले का सम्मान करके हैंमायावती के भतीजे ने कहा कि आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं, आपका आदेश सिर माथे पे मायावती ने आकाश आनंद को राष्ट्रीय समन्वयक और राजनीतिक उत्तराधिकारी के पद से हटा दिया था

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती द्वारा राजनीतिक उत्तराधिकारी के पद से हटाये जाने के बाद उनके भतीजे और पार्टी के वरिष्ठ नेता आकाश आनंद ने गुरुवार को कहा कि वो बसपा सुप्रीमो के फैसले का सम्मान करते हैं और अपनी आखिरी सांस तक अपने समाज और "भीम मिशन" के लिए लड़ते रहेंगे।

मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे आकाश आनंद ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये पोस्ट में कहा, "आदरणीय बहन जी, आप पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं, करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं। आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनैतिक ताक़त मिली है जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है। आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं। आपका आदेश सिर माथे पे। भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा। जय भीम, जय भारत।"

मालूम हो कि इस सप्ताह की शुरुआत में बसपा चीफ मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में दी गई जिम्मेदारियों से हटा दिया था और इस बात पर जोर दिया कि आकाश आनंद के "पूर्ण परिपक्वता" हासिल नहीं करने तक यह निर्णय उन्होंने पार्टी और आंदोलन के हित में लिया है।

उन्होंने आगे कहा कि उनके भाई और आकाश आनंद के पिता आनंद कुमार पहले की तरह अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। हालांकि मायावती ने भतीजे आकाश को हटाने के पीछे के सटीक कारण का उल्लेख नहीं किया, लेकिन आश्चर्यजनक निर्णय उस दिन आया जब देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा था।

पिछले महीने आकाश आनंद पर सीतापुर में एक चुनावी रैली में कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए चार अन्य लोगों के साथ आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। रैली में आकाश के भाषण पर जिला प्रशासन द्वारा स्वत: संज्ञान लेने के बाद यह कार्रवाई की गई थी।

उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले राज्य की आलोचना करते हुए कहा था, "यह भाजपा सरकार एक बुलडोजर सरकार और गद्दारों की सरकार है। जो पार्टी अपने युवाओं को भूखा छोड़ती है और अपने बुजुर्गों को गुलाम बनाती है वह एक आतंकवादी सरकार है। तालिबान अफगानिस्तान में ऐसे ही सरकार चलाता है।" 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मायावतीMayawati Bahujan Samaj Partyआकाश आनंदबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी