लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha polls: कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे नकुलनाथ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 12, 2024 18:41 IST

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के पुत्र और छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ को फिर से टिकट दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम, मध्य प्रदेश और राजस्थान के 43 प्रत्याशियों की घोषणा की।असम के जोरहाट से गौरव गोगोई को टिकट मिला है। अपने उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही घोषित कर दी थी।

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा कर दी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के पुत्र और छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ को फिर से टिकट दिया गया है। असम के जोरहाट से गौरव गोगोई को टिकट मिला है। गौरव असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के पुत्र हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत से जालौर से टिकट दिया गया है। वैभव 2019 में जोधपुर से लड़े थे और हार का सामना करना पड़ा था। 13 ओबीसी कैंडिडेट, 10 अनुसूचित जाति, 9 अनुसूचित जनजाति, 1 मुस्लिम, 10 जनरल को टिकट दिया गया है। 2019 में कांग्रेस ने 44 सीट पर जीत दर्ज की थी। 

राजस्थान के अलवर से ललित यादव, बीकानेर से गोविंद मेघवाल, झुंझुनू से बृजेन्द्र सिंह ओला, चूरू से राहुल कस्वां, टोंक से हरीश मीना, भरतपुर से संजना जाटव, जोधपुर से करण सिंह उचियाड़ा, चित्तौड़गढ़ से उदयलाल अंजना, उदयपुर से ताराचंद मीणा, जालोर से वैभव गहलोत को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही घोषित कर दी थी। आज हमने दूसरी सूची की घोषणा की। असम, मध्य प्रदेश और राजस्थान के 43 प्रत्याशियों की घोषणा की। गौरव गोगोई असम के जोरहाट से उम्मीदवार होंगे और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से नकुलनाथ को टिकट मिला है।

कांग्रेस की दूसरी सूची में तीन पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को टिकट दिया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान के चुरू से राहुल कस्वां, जालोर से वैभव गहलोत उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। 

राहुल गांधी के अलावा इस सूची में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। वेणुगोपाल केरल की अलप्पुझा, थरूर तिरुवनंतपुरम और बघेल छत्तीसगढ़ की राजनांदगाव सीट से चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसअसममध्य प्रदेशराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी