लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद पर दर्ज हुआ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला, लगा आपत्तिजनक बयान देने का आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 29, 2024 07:09 IST

उत्तर प्रदेश में बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे और उनके राजनीतिक उत्तराधिरी आकाश आनंद के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआकाश आनंद के खिलाफ यूपी में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया हैआकाश आनंद, बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी हैंआकाश आनंद के खिलाफ सीतापुर पुलिस ने रैली में असंसदीय भाषा के प्रयोग के लिए केस दर्ज किया है

सीतापुर: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के भतीजे और उनके राजनीतिक उत्तराधिरी आकाश आनंद के खिलाफ कथित तौर पर असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करने और आपसी दुश्मनी पैदा करने के लिए बयान देने के आरोप में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया है कि बीते रविवार को आकाश आनंद द्वारा सीतापुर में आयोजित एक चुनावी रैली में आकाश आनंद द्वारा दिये गये भाषण के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आकाश आनंद के खिलाफ यह केस उस वक्त दर्ज किया गया, जब रविवार को उन्होंने सीतापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के राजा कॉलेज परिसर में बसपा प्रत्याशी महेंद्र यादव के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली में हिस्सा लिया था।

मामले में सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की और कहा, "कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसपा की रैली के दौरान बसपा के वरिष्ठ नेता आकाश आनंद ने अपने भाषण में असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया और माहौल बिगाड़ने वाला बयान दिया है।"

एसपी सीतापुर चक्रेश मिश्रा ने कहा, "आकाश आनंद के आचरण को चुनाव आचार संहिता के विपरित पाते हुए उसके उल्लंघन के लिए धारा 171 सी, 153 बी, 188, 505 (2) और आरपी एक्ट 125 के तहत केस दर्ज किया गया है।"

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक 80 सांसदों को चुनकर संसद में भेजने वाले प्रदेश है, जहां सभी सात चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 13 अप्रैल को हुआ था और दूसरे चरण का 26 अप्रैल को हुआ था।

इसके बाद उत्तर प्रदेश में 7 मई और 13 मई को तीसरे और चौथे चरण में मतदान होगा। वहीं क्रमशः 20 मई, 23 मई और 1 जून को पांचवें, छठे और सातवें चरण में मतदाता अपना मतदान करेंगे। वोटों की गिनती पूरे देश में एक साथ 4 जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४बीएसपीमायावतीMayawati Bahujan Samaj Partyसीतापुरआकाश आनंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी