लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024ः घर से निकलकर बहुजन समाज से मिलेगी मायावती, वोट बैंक को फिर से संगठित करने की कोशिश, कार्यकर्ता उत्साहित!

By राजेंद्र कुमार | Updated: February 7, 2023 18:11 IST

Lok Sabha Elections 2024: मायावती अब घर से निकलकर बहुजन समाज से मिलेगी और मंडलीय पदाधिकारियों के साथ 'क्लोज डोर' मीटिंग करेंगी.

Open in App
ठळक मुद्देयही नहीं पहली बार मायावती नगर निकाय चुनाव में कुछ सभा भी करेंगी.लोकसभा चुनाव का माहौल बनेगा और कार्यकर्ता भी उत्साहित होंगे. मायावती ने पार्टी के वोट बैंक को फिर से संगठित करने के लिए बहुजन समाज के बीच पहुंचने का फैसला किया है.

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती अब बहुजन समाज से मिलने का सिलसिला शुरू करेंगी. लोकसभा चुनावों में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए मायावती ने यह फैसला किया है. जिसके तहत मायावती अब घर से निकलकर बहुजन समाज से मिलेगी और मंडलीय पदाधिकारियों के साथ 'क्लोज डोर' मीटिंग करेंगी.

यही नहीं पहली बार मायावती नगर निकाय चुनाव में कुछ सभा भी करेंगी. मायावती को लगता है कि निकाय चुनावों में जनता के बीच जाने से बसपा के पक्ष में लोकसभा चुनाव का माहौल बनेगा और कार्यकर्ता भी उत्साहित होंगे. इसलिए लोकसभा चुनावों के पहले मायावती ने पार्टी के वोट बैंक को फिर से संगठित करने के लिए बहुजन समाज के बीच पहुंचने का फैसला किया है.

वास्तव में आगामी लोकसभा चुनाव मायावती के लिए बेहद अहम हैं, लेकिन राज्य में लगातार मिल रही चुनावी शिकस्त का आकलन करते हुए पार्टी के वोट बैंक को सहेजने के लिए मायावती को जनता के बीच जाना ही बेहतर विकल्प समझ में आया है. मायावती को लगता है कि उनके इस प्रयास से बसपा का खोया जनाधार वापस लौटेगा.

बसपा नेताओं के अनुसार, मायावती का बहुजन के द्वार पहुँचने का अभियान अगले माह 15 मार्च के बाद शुरू होगा. इस अभियान के तहत मायावती सबसे पहले वह सभी मंडलीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की समीक्षा करेंगी. इसके बाद नगर निकाय चुनाव का ऐलान होने के बाद कुछ पब्लिक मीटिंग संबोधित करने की भी उनकी योजना है.

मायावती के इस अभियान में उनके भतीजे आकाश आनंद भी साथ होंगे. बसपा सुप्रीमो को लगता है कि नगर निकाय चुनाव में उनको जनता की बीच देखकर बहुजन समाज एकजुट होगा, जिसका लाभ लोकसभा चुनाव में बसपा को होगा. लोकसभा चुनावों में पार्टी के वोट बैंक को मजबूत करने के लिए मायावती अपनी चुनावी रणनीति भी बदलेगी.

इसके चलते इस बार लोकसभा चुनाव का ऐलान होने के पहले ही मायावती चुनाव प्रचार शुरू करेंगी. मायावती की योजना इस बार हर लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने की है. पहले मायावती लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हर मंडल में एक-एक चुनावी सभा करती थी. और ये सभाएं भी मायावती चुनाव का ऐलान हो जाने के बाद करती थी, लेकिन इस बार इस योजना को वह बदलेंगी.

बसपा नेताओं के अनुसार, बहुजन समाज के लोगों से मिलते हुये और अपनी चुनावी सभाओं में मायावती मोदी और योगी सरकार की खामियों को उजागर करेगी. मायावती को लगता है कि बहुजन समाज भी यही चाहती है कि मायावती जुझारू नेता की तरह मोदी और योगी सरकार से मोर्चा लेते हुए दिखे. इसलिए अब मायावती अपने भतीजे से साथ यूपी में बहुजन समाज के लोगों के बीच जाकर उनके दुख दर्द जानेंगी. ठीक उसी तरह जैसे कि बसपा के संस्थापक कांशीराम करते थे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबीएसपीमायावतीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया