Lok Sabha Elections: टिकट नहीं तो इस्तीफा, राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह ने भाजपा छोड़ी, लोकसभा चुनाव से पहले मप्र में भाजपा को बड़ा झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 16, 2024 01:16 PM2024-03-16T13:16:38+5:302024-03-16T13:17:45+5:30

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को लिखे एक पंक्ति के पत्र में कहा, "मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।"

Lok Sabha Elections 2024 BJP Rajya Sabha member Ajay Pratap Singh left party chunav madhya pradesh | Lok Sabha Elections: टिकट नहीं तो इस्तीफा, राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह ने भाजपा छोड़ी, लोकसभा चुनाव से पहले मप्र में भाजपा को बड़ा झटका

सांकेतिक फोटो

Highlightsअपने इस्तीफे के लिए किसी कारण का जिक्र नहीं किया है। मार्च 2018 में भाजपा द्वारा संसद के उच्च सदन में भेजा गया था। उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पर नाराजगी व्यक्त की।

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की सत्तारूढ़ दल की प्रक्रिया से खुश नहीं हैं। सिंह ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर अपना त्याग पत्र पोस्ट किया। उन्होंने भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को लिखे एक पंक्ति के पत्र में कहा, "मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।"

उन्होंने पत्र में अपने इस्तीफे के लिए किसी कारण का जिक्र नहीं किया है। सिंह को मार्च 2018 में भाजपा द्वारा संसद के उच्च सदन में भेजा गया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त होगा। उन्हें पार्टी ने फिर से टिकट नहीं दिया था।

पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह सीधी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन भाजपा ने वहां से राजेश मिश्रा को टिकट दिया है। 

Web Title: Lok Sabha Elections 2024 BJP Rajya Sabha member Ajay Pratap Singh left party chunav madhya pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे