लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "भाजपा 'आप' को कुचलने के लिए 'ऑपरेशन झाड़ू' चला रही है, पार्टी के बैंक खाते भी बंद कराएगी" अरविंद केजरीवाल का बेहद तीखा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 19, 2024 14:08 IST

अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'आप' को कुचलने के लिए भाजपा ने 'ऑपरेशन झाड़ू' शुरू किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'आप' को कुचलने के लिए भाजपा ने 'ऑपरेशन झाड़ू' शुरू किया हैआम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लगाया गंभीर आरोपउन्होंने कहा कि भाजपा उनकी पार्टी के सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने 'आप' को कुचलने के लिए 'ऑपरेशन झाड़ू' शुरू किया है, उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी पार्टी के सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का यह बयान रविवार को भाजपा मुख्यालय की ओर उनके नियोजित विरोध मार्च से पहले राष्ट्रीय राजधानी के डीडीयू मार्ग पर दिया गया। पार्टी की इस रैली में 'आप' के सभी शीर्ष नेता मौजूद थे।

केजरीवाल ने कहा, ''बीजेपी ने 'ऑपरेशन झाड़ू' इसलिए शुरू किया है ताकि हम बड़े न हो जाएं और उनके लिए चुनौती न बन जाएं। 'ऑपरेशन झाड़ू' के जरिए आप के बड़े-बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा, गिरफ्तार किया जा रहा है और आने वाले दिनों में आप के बैंक खाते भी बंद कर दिए जाएंगे।''

गौरतलब है कि सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ केजरीवाल का यह कड़ा बयान आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में उनके पूर्व पीए विभव कुमार की गिरफ्तारी के एक दिन बाद आया है।

अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल ने आगे कहा कि बीजेपी 2024 के आम चुनाव खत्म होने के बाद आप नेताओं के बैंक खाते फ्रीज करने की साजिश रच रही है।

उन्होंने कहा, "ईडी के वकील ने पहले ही अदालत में यह बयान दे दिया है कि चुनाव के तुरंत बाद आप के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर वे अभी हमारा खाता फ्रीज करते हैं, तो हमें सहानुभूति मिलेगी। चुनाव के बाद वे हमारे खाते, हमारा कार्यालय फ्रीज कर देंगे। हमें सड़कों पर लाया जाएगा, ये भाजपा ने योजना बनाई है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास से कोई सोना या पैसा बरामद नहीं हुआ लेकिन भाजपा ने झूठे मामले बनाकर आप नेताओं को गिरफ्तार करवाया है।

केजरीवाल ने कहा, "जब से मैं 2015 में सत्ता में आया, भाजपा ने कितने आरोप लगाए? अब जब वे कहते हैं कि शराब नीति घोटाला हुआ है, तो लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्या घोटाला हुआ और पैसा कहां है। अन्य जगहों पर, कब छापे पड़ते हैं तो नोट और सोना बरामद होता है, लेकिन यहां कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने हमारे खिलाफ फर्जी मामले बनाए और हमारे लोगों को गिरफ्तार किया।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Aam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक