लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024ः बीजेपी में बदलाव शुरू, यूपी के बाद त्रिपुरा में फेरबदल, राजीव भट्टाचार्य नए प्रदेश अध्यक्ष

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 25, 2022 16:24 IST

Lok Sabha elections 2024: भाजपा ने भूपेंद्र चौधरी को उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया और इसके साथ ही राजीव भट्टाचार्य को पार्टी की त्रिपुरा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कमर कस ली है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सौदान सिंह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।देवेन्द्र सिंह राणा को चुनाव सह-प्रभारी बनाया है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव 2024 पर फोकस करना शुरू कर दिया है। आज बीजेपी ने कई बदलाव किए। भाजपा ने भूपेंद्र चौधरी को उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया और इसके साथ ही राजीव भट्टाचार्य को पार्टी की त्रिपुरा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कमर कस ली है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सौदान सिंह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। सौदान सिंह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। देवेन्द्र सिंह राणा को चुनाव सह-प्रभारी बनाया है। भाजपा के दोनों नेताओं की यह सगठनात्मक नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

राजीव भट्टाचार्य अभी तक प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। भट्टाचार्य प्रदेश अध्यक्ष के रूप में माणिक साहा की जगह लेंगे। वर्ष 2020 में भाजपा ने साहा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इसी साल मई महीने में विप्लब देब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था। तब से वह मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।

पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भट्टाचार्य को उनके सांगठनिक कौशल के लिए जाना जाता है। वह प्रदेश इकाई में कोषाध्यक्ष और महासचिव के पद पर भी रह चुके हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देब का करीबी माना जाता है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से जारी इस बयान में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भूपेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

चौधरी की नियुक्ति को राजनीतिक रूप से प्रभावी जाट समुदाय को साधने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के विवादास्पद तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में एक साल तक चले आंदोलन में जाट समुदाय ने अग्रणी भूमिका निभायी थी। चौधरी ने बुधवार को देर शाम भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी।

वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंत्रिपरिषद में पंचायती राज मंत्री हैं। चौधरी, प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लेंगे। मुख्यमंत्री योगी पूर्वी उत्तर प्रदेश से हैं। ऐसे में भाजपा ने चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर क्षेत्रीय संतुलन भी साधने की कोशिश की है। चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और वह विधान परिषद के सदस्य हैं।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :जेपी नड्डाBJPलोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहगुजरातउत्तर प्रदेशहिमाचल प्रदेशत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार