लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली की सुरक्षित सीट से सांसद हैं उदित राज, चुनाव से पहले ही पार्टी में हुए थे शामिल

By स्वाति सिंह | Updated: March 11, 2019 17:31 IST

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट: वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी( बीजेपी) के उदित राज सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उदित राज ने कांग्रेस के कृष्णा तीरथ को भारी मतों से हराया था।

Open in App

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। यह बेहद घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इस सीट पर मौजूदा सांसद बीजेपी के उदित राज हैं। फरवरी 2014 में उदित राज बीजेपी में शामिल हुए थे।

चुनाव आयोग 2009 के आंकड़ों के मुताबिक इस लोकसभा सीट पर कुल मतदाता 1,798,181 हैं। उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र ने अपना पहला लोकसभा चुनाव साल 2009 में ही लड़ा था। जिसमें जीत कांग्रेस को मिली थी।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए यहां से  गुग्गन सिंह रंगा के नाम की घोषणा कर दी है। इस सीट के अंतर्गत 10 विधानसभा क्षेत्र नरेला, बदली, रिठाला, बवाना, मुंडका, किरारी, सुल्तान पुर मुजरा, नांगलोई जाट, रोहिणी और मंगोलपुरी आते हैं।

2009 में लोकसभा चुनाव यहां कांग्रेस के कृष्णा तीरथ ने कुल 487404 वोट जीत कर संसद पहुंचीं थी। बीजेपी की मीरा कांवरिया को 191456 वोटों के अंतर के साथ दूसरे नंबर पर थी।

वहीं, 2014 के चुनाव में बीजेपी के उदित राज ने उतारा था।उदित राज यहां आम आदमी पार्टी की राखी बिरला को हराकर संसद पहुंचे। उदित राज को कुल 629860 वोट मिले। वहीं, राखी बिरला को 523058 वोट मिले। वहीं 2009 में क्षेत्र से सांसद और कांग्रेस नेता कृष्णा तीरथ तीसरे पायदान पर रहीं।

मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम (MPLADS) के आकड़ों के मुताबिक जनवरी 2019 तक बीजेपी सांसद  उदित राज ने अपने सांसद क्षेत्र के विकास पर 26।61 करोड़ रुपए में से 24।40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में आए। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता में वापस लौटी। आम आदमी पार्टी ने 67 सीट, बीजेपी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस का खाता ही नहीं खुला।

बता दें कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने रविवार को 17वीं लोक सभा के लिए होने वाले चुनाव की तारीखों की घोषणा की। देश की कुल 543 लोक सभा सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक कुल सात चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी यानी 23 मई को शाम तक पता चल जाएगा अगली सरकार किसकी बनेगी। 

दिल्ली में छठे चरण में चुनाव आयोजित होगा। दिल्ली के मतदाता 12 मई को अपना सांसद चुनने के लिए वोटिंग करेंगे। यहां लोकसभा की सात सीटें हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos